क्या खाने से बवासीर का दर्द कम होगा? आपके किचन में रखी ये नेचुरल चीज, जिससे मिलेगा तुरंत आराम

Bawasir rokne ke liye kya khaye: बवासीर के लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिनके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : October 20, 2025 1:49 PM IST

What to Eat to Control Piles Symptoms: बवासीर सबसे ज्यादा परेशान क र देने वाली स्थितियों में से एक है। यह उन गिनी-चुनी बीमारियों में से एक है जो मरीज को शारीरिक रूप से परेशान करने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी बहुत परेशान करती है। बवासीर के दौरान जब खासतौर पर लक्षण बढ़े हुऐ होते हैं तो मरीज को मलत्याग के दौरान दर्द होने के साथ-साथ उठते-बैठते, चलते-फिरते दर्द होने लगता है, जो रोजाना की दिनचर्या को पूरी तरह से प्रभावित कर देता है। हालांकि, बवासीर के लक्षण कई बार खराब डाइट के कारण भी बढ़ने लग जाते हैं। वहीं कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिनका सेवन करने से बवासीर के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है और इनमें से खासतौर पर देसी चीजें हैं जो आपके किचन में ही मिल जाती है। चलि जानते हैं बवासीर के लक्षणों को कम करने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

दही के साथ इसबगोल

बवासीर के मरीजों के लिए दही और इसबगोल दोनों ही बहुत अच्छे हैं और दोनों को मिक्स करके उनका सेवन किया जा सकता है। दही पाचन क्रिया को अच्छा बनाती है, जिससे कब्ज की समस्या का खतरा कम होता है। वहीं इसबगोल फाइबर से भरपूर पाया जाता है, जिसकी मदद से मल कठोर नहीं होता है और धीरे-धीरे कब्ज का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

(और पढ़ें - बवासीर के दर्द में पानी में बैठने के फायदे)

गर्म दूध के साथ चिया सीड्स

गर्म या गुनगुने दूध के साथ चिया सीड्स का सेवन करना भी बवासीर के लक्षणों को बढ़ने से रोक सकता है। खासतौर पर जिन लोगों को कब्ज के कारण बवासीर की समस्या बढ़ रही है, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच चिया सीड्स भिगोकर रख दें और दूध को गुनगुना होने के बाद उसका सेवन करें।

(और पढ़ें - क्या केला और कपूर खाने से ठीक हो जाता है बवासीर)

गुनगुने पानी के साथ हल्दी

यह एक अच्छा बवासीर दर्द कम करने का घरेलू उपाय हो सकता है, जिसे आप हफ्ते में एक या दो दिन एक गिलास गुनगुने पानी में आधा छोटा चम्मच हल्दी डालकर भी उसका सेवन कर सकते हैं। हल्दी में एक या दो नहीं बल्कि कई ऐसे खास तत्व पाए जाते हैं, जो बवासीर के दर्द को कंट्रोल करने में मद करते हैं, जिनमें प्रमुख रूप से एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीमाइक्रोबियल और यहां तक कि पेनकिलर वाले गुण भी पाए जाते हैं।

इसके अलावा डाइट में करें सुधार

इन चीजों का सेवन करने के साथ-साथ डाइट में खास सुधार लाना भी बेहद रूरी है, जितना हो सके तले-भुने, ज्यादा मसालेदार या फिर बाहर तैयार किए हुए फूड्स से दूर रहें। अपने घर पर बना खाना खाएं जिसमें प्रमुख रूप से साबुत अनाज, फल व सब्जियां आदि शामिल होने चाहिए। ये फूड्स शरीर की पाचन क्रिया और इम्यूनिटी दोनों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जिससे बवासीर के लक्षणों को बढ़ने से रोका जा सकता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source