खट्टे-मीठे स्वाद वाले ये 5 फल जो तेजी से कंट्रोल करेंगे डायबिटीज, बस जान लें सेवन का सही तरीका

Fruits to control diabetes: हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है और उसके लिए सिर्फ दवाएं नहीं बल्कि खट्टे-मीठे स्वाद वाले ये टेस्टी फल भी इस काम को करने में काफी फायदेमंद होते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 21, 2024 6:16 PM IST

Tasty fruits that help you control diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए सही आहार का चयन महत्वपूर्ण है। कुछ खट्टे-मीठे फल ऐसे होते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। मगर कहां जाता है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए खट्टे फल विशेष रूप से लाभदायक होते हैं। वहीं सामान्य लोगों के लिए भी खट्टे फल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं इनमें विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है। लेकिन कई शोध बताते हैं कि यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित होते हैं, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। अगर आप भी अपने ब्लड शुगर लेवल के बढ़ाने की वजह से परेशान है तो आज हम आपके यहां ऐसे पांच फल बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करके आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं और डायबिटीज की समस्या से कुछ हद तक निजात पा सकते हैं।

1. जामुन (Blackberries)

जामुन में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) होता है, जो ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ने देता। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो डायबिटीज के प्रबंधन में सहायक हैं।

सेवन: रोजाना एक मुट्ठी जामुन खाएं। आप इसका सेवन स्मूदी के रूप में भी कर सकते है।

2. सेब (Apples)

डायबिटीज के मरीजों के लिए सब का सेवन करना भी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होती है जो उन्हें नुकसान नहीं पहुंचती। सेब में फाइबर और विटामिन सी होता है। इसमें पाया जाने वाला पेक्टिन ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

सेवन: रोजाना एक सेब का सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा। वहीं आप सेब को छिलके सहित खाएं, ताकि अधिकतम फाइबर मिल सके।

3. कीवी (Kiwi)

कवि एक खट्टा फल है जो खाने में स्वादिष्ट भी होता है और काफी लोगों को पसंद भी होता है। कीवी में विटामिन सी, विटामिन के और फाइबर होते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है और डायबिटीज के मरीजों को लाभ पहुंचता है।

सेवन: कीवी को सलाद, स्मूदी या सीधे ऐसे ही आप खा सकते हैं।

4. अंगूर (Grapes)

अंगूर सेहत के लिए फायदेमंद होता है जिसका सेवन आपके स्वास्थ्य को लाभ पहुंचता है। अंगूर में रेस्वेराट्रॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें विटामिन सी और के भी होते हैं।

सेवन: आप अंगूर का सेवन सामान्य रूप से या फ्रूट कस्टर्ड के रूप में भी कर सकते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि आप एक छोटी कटोरी अंगूर का रोज सेवन करें।

5. नाशपाती (Pears)

नाशपाती भी खट्टे फलों की श्रेणी में आता है और स्वाद में बेहतरीन होता है। नाशपाती में फाइबर और विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है। इसका ग्लाइसेमिक लोड भी कम होता है, जो ब्लड शुगर को स्थिर रखता है।

सेवन: नाशपाती को छिलके सहित खाएं, ताकि अधिकतम फाइबर मिल सके।

इन फलों का नियमित और संतुलित सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। हालांकि, किसी भी नए आहार को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से परामर्श जरूर लें।