Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए पिएं ये 3 ड्रिंक, तीसरी वाली है बड़ी असरदार

Blood Sugar Control Karne Ka Ayurvedic Tarika: क्या आप दवाइयां खा-खाकर परेशान हो गए हैं और अब कुछ आयुर्वेदिक तरीकों से इस समस्या का हल करना चाहते हैं? अगर हां, तो इन 3 में से किसी एक ड्रिंक को जरूर आजमाएं।

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए पिएं ये 3 ड्रिंक, तीसरी वाली है बड़ी असरदार

Written by Vidya Sharma |Published : July 23, 2025 4:20 PM IST

Blood Sugar Kaise Control Kare: मीठा खाने के शौकीन शुरू-शुरू में तो दिल खोलकर मिठाइयां और बाकी शुगरी प्रोडक्ट खा लेते हैं, लेकिन जब टेस्ट करना पहुंचते हैं तो पता चलता है कि डायबिटीज ने अपने हत्थे चढ़ा लिया है। ऐसे लोगों की दवाइयों की अलग-अलग पुड़िया बननी शुरू हो जाती है।

लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो हमारी बताई 3 आयुर्वेदिक ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। तीसरी वाली तो इतनी ज्यादा असरदार है कि क्या ही बोलें। आइए आपको इन तीनों ड्रिंक्स को बनाने का तरीका बताते हैं।

1. रोज करें ग्रीन टी का सेवन (Drink Green Tea To Reduce Blood Sugar Level)

आपको बता दें कि ग्रीन टी में प्रचुर मात्रा में कैटेचिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये हमारी इंसुलिन सेंसिटिविटी को इंप्रूव करने और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मददकरते हैं। बेहतर होगा कि आप इसे प्लेन ही पिएं और दिन में दो बार पिएं। ये आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के साथ गट को भी हेल्दी बनाएगा।

Also Read

More News

2. दालचीनी का पानी (Cinnamon Water/tea for blood sugar control)

दालचीनी डायबिटीज के पेशेंट के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। ये फास्टिंग ब्लड शुगर को कम करने और इन्सुलिन रेजिस्टेंस को इम्प्रूव करता है। इस शुगर फ्री ड्रिंक को अपने अपने मॉर्निंग रूटीन में शामिल करें। दालचीनी की चाय बनाने के लिए आप 1 गिलास पानी में दालचीनी की एक स्टिक डालकर 7-8 मिनट के लिए उबलने दें और आखिर में छानकर पी लें। रोजाना के सेवन से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल होने लगेगा।

3. करेले का जूस (Bitter Gourd Juice to Help Lower Blood Sugar)

करेला जितना कड़वा होता है, उससे भी कई गुना ज्यादा उसे फायदों का प्रभाव होता है। जी हां, कड़वे करेले में इंसुलिन जैसे कम्पाउंड होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नेचुरली रेगुलेटकरने का काम करता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी ड्रिंक पीने से पहले आप अपने डॉक्टर से सलाह लें। हो सकता है कि करेला या दालचीनी आपके लिए सही न हो।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

3 दिनों में ब्लड शुगर कैसे कंट्रोल करें?

3 दिन में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए, आप अपने खान-पान, व्यायाम और जीवनशैली में बदला करें।

सुबह खाली पेट शुगर कितनी होनी चाहिए?

सुबह खाली पेट, सामान्य रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) का स्तर 70-100 mg/dL के बीच होना चाहिए।

तुरंत शुगर कम करने के लिए क्या करें?

शुगर कंट्रोल करने के लिए आप बिना चीनी वाली हरी चाय पिएं, 20-30 मिनट टहलें, 15-20 मिनट तक सीढ़ियां चढ़ें, चार गिलास पानी पिएं, अदरक की चाय पिएं आदि।

हाई शुगर कितनी होती है?

हाई शुगर का स्तर, जिसे हाइपरग्लेसेमिया भी कहा जाता है, 130 mg/dL से अधिक उपवास रक्त शर्करा या 180 mg/dL से अधिक भोजन के बाद का स्तर माना जाता है