Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
How To Consume Chia Seeds On Empty Stomach: चिया सीड्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। चिया सीड्स में विटामिन्स, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, फॉस्फोरस, ओमेगा-3 फैटी एसिड, और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा मौजूद होते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रखने से लेकर वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, चिया सीड्स का सेवन त्वचा और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह चिया सीड्स का सेवन करना ज्यादा लाभकारी होता है? जी हां। सुबह खाली पेट चिया सीड्स का सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन इसका पूरा फायदा आपको तभी मिलेगा, जब आप इसका सही तरीके से सेवन करेंगे। आज इस लेख में डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि सुबह खाली पेट चिया सीड्स कैसे खाना चाहिए (Subah Khali Pet Chia Seeds Kaise Khaye)?
आप सुबह खाली पेट चिया सीड्स के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए रात को सोने से पहले एक चम्मच चिया सीड्स को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह खाली पेट इस पानी को पिएं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से वजन घटाने से लेकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने तक में मदद मिल सकती है।
अगर आप वेट गेन करना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट दूध के साथ चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए रात में एक गिलास दूध में एक चम्मच चिया सीड्स भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। आप चाहें तो दूध में चिया सीड्स को उबालकर भी पी सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से धीरे-धीरे आपका वजन बढ़ने लगेगा। साथ ही, इसके सेवन से आप दिनभर एनर्जेटिक भी रहेंगे।
आप चाहें तो सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब के सिरके में चिया सीड्स मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच चिया सीड्स डालकर करीब आधे घंटे के लिए रख दें। फिर इसका सेवन करें। इसके सेवन से बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलेगी। साथ ही, यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर वजन घटाने तक में मददगार साबित हो सकता है। इतना ही नहीं, इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।