एवोकैडो का सेवन वेट लॉस डाइट में कैसे करें ?

मोटापा कम करने के लिए तमाम वेट लॉस डाइट का आप पालन करके थक गये हों तो इस नये शोध के बारे में जरूर जानें. ज्यादातर वजन कम करने वाले लोग डाइट प्लान का सही से पालन इसलिए नहीं कर पाते क्योंकि उनको भूख लगने लगती है. हाल ही में एक शोध में यह पाया गया है कि एवोकैडो के सेवन से भूख पर नियंत्रण पाया जा सकता है. भूख कंट्रोल करने में अगर सफलता मिल जाए तो वजन कम करना बहुत आसान हो जाता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 17, 2019 12:14 PM IST

मोटापा कम करने के लिए तमाम वेट लॉस डाइट का आप पालन करके थक गये हों तो इस नये शोध के बारे में जरूर जानें. ज्यादातर वजन कम करने वाले लोग डाइट प्लान का सही से पालन इसलिए नहीं कर पाते क्योंकि उनको भूख लगने लगती है. हाल ही में एक शोध में यह पाया गया है कि एवोकैडो के सेवन से भूख पर नियंत्रण पाया जा सकता है. भूख कंट्रोल करने में अगर सफलता मिल जाए तो वजन कम करना बहुत आसान हो जाता है.

इस शोध में यह भी दावा किया गया है कि एवोकैडो के सेवन से लोगों के खाने कि आदत में बदलाव लाया जाता है. कुछ लोगों में कई बार खाने की आदत होती है. मोटापा के शिकार लोग कई बार और ज्यादा खाने के आदत के शिकार भी होते हैं.

जर्नल ऑफ न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित अध्ययन में शोधकर्ताओं ने लोगों पर एक या आधा एवोकैडो खाने के बाद लोगों के भूख और संतुष्टी पर क्या असर पड़ता है, उस पर अध्ययन किया है.

एवोकैडो वजन कम करने में कैसे मदद करता है ?

एवोकैडो में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम जैसे खाद्य पदार्थ पाये जाते हैं. डाइट एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना एक एवोकैडो या आधा एवोकैडो कई बार खाने की आदत को कम करने में मदद करता है. एवोकैडो में पाये जाने वाले पोषक तत्व भूख को कम करने में भी मदद करते हैं.

हाल में आये शोध के अनुसार आधा या एक एवोकैडो का सेवन शरीर में इंसुलिन के उत्पादन और शुगर लेवल पर भी असर डालता है. इससे इंसुलिन की उत्पादकता में बढ़ने के संकेत मिलते हैं. तो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में भी एवोकैडो लाभ पहुंचाता है.

वैसे तो यह एक अमेरिकन फल है, लेकिन इसका सेवन भारत में भी होता है. वजन कम करने के लिए जब डाइट प्लान बनता है, तो ऐसे फलों को शामिल किया जाता है, जो ऊर्जा के साथ पोषण भी दें. उस नजर से देखा जाए तो डाइट एक्सपर्ट्स एवोकैडो को वेट लॉस डाइट प्लान में जरूर बताते हैं.

कीटो डाइट प्लान जो कि तेजी से वजन कम करने के लिए अपनाया जाता है. उसमें भी एवोकैडो को शामिल किया जात है.

महिलाओं के लिए वेट लॉस डाइट प्लान व चार्ट.