... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 30, 2019 5:53 PM IST
कब्ज के लिए एप्पल साइडर सिरका का सेवन कैसे करें.
कब्ज की परेशानी ऐसी होती है कि किसी को भी परेशान कर सकती है. खान-पान और जीवनशैली में जब नियमितता नहीं रहती है, तो कब्ज के लक्षण हर इंसान को पता चल जाता है. कब्ज की परेशानी यह है कि इससे खाना ठीक से नहीं पचता है. कब्ज का रोग लग जाने से लोगों का पेट भी साफ नहीं होता है. अगर किसी को कब्ज की समस्या हो जाये तो कब्ज की दवा भी जल्दी राहत नहीं देती है. कब्ज का रामबाण इलाज अगर कहा जाए तो हेल्दी खान-पान ही है. खान-पान में सुधार के साथ कुछ घरेलू उपाय कब्ज की समस्या को जड़ से मिटाने में सफल होते हैं. आइए जानते हैं कब्ज के लिए एप्पल साइडर विनेगर या सेब का सिरका कैसे इस्तेमाल किया जाता है.
कब्ज की परेशानी एक पाचन तंत्र की परेशानी है, इसलिए किसी भी खाने-पीने की चीज का सेवन उचित सलाह के साथ ही लेना चाहिए. अगर आप कब्ज के लिए एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना चाहते हैं, तो कभी भी खाली पेट सेब के सिरके का सेवन न करें.
एप्पल साइडर विनेगर का सेवन हमेशा किसी खाद्य पदार्थ के साथ करना चाहिए. कब्ज की परेशानी है तो आप इसे किसी खाने में मिलाकर कर सकती हैं.
एप्पल साइडर विनेगर को कब्ज की समस्या दूर करने के लिए खाना-खाने से ठीक पहले पानी में मिलाकर भी कर भी पी सकते हैं.
रात को सोने से पहले भी एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कब्ज की परेशानी को दूर करने में फायदेमंद होता है. इसके लिए आप शहद में एप्पल साइडर विनेगर को मिलाकर सेवन कर सकते हैं.
कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए कुछ खाद्य पदार्थ जरूरी होते हैं. इसके लिए ऐसे फूड का सेवन करना चाहिए जिसमें फाइबर की मात्रा पर्याप्त हो. क्योंकि फाइबर से पाचन तंत्र ठीक रहता है.
फाइबर डाइट के लिए अंकुरित अनाज, इसबगोल की भूसी, सब्जियों में गाजर, पालक और लौकी का सेवन फायेदमंद होता है.
कब्ज, एसिडिटी और गैस दूर करने के लिए इसबगोल की भूसी खाने के तरीके क्या हैं ?