
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : August 21, 2023 11:32 AM IST
Pet saaf kaise kare : पेट में गड़बड़ी होने पर अक्सर हम परेशान हो जाते हैं। इसका मुख्य कारण खानपान सही न होना होता है। खासतौर पर अगर सुबह के समय पेट अच्छे से साफ न हो, तो पूरा दिन काफी बेचैनी भरा सा रहता है। इस स्थिति में आपको दवा खाने की जरूरत नहीं है, बल्कि नैचुरल उपायों से भी आप पेट को साफ कर सकते हैं। मुख्य रूप से पेट को साफ करने के लिए दूध फायदेमंद हो सकता है। रोजाना रात में गर्म दूध के सेनन से आप कब्ज, अपच, एसिडिटी की समस्याओं को कम कर सकते हैं। साथ ही सुबह के समय आपका पेट क्लियर हो जाता है। इसके लाभ को दोगुना बढ़ाने के लिए दूध में आप कई तरह के मसालों चीजों को मिक्स कर सकते हैं।
सुबह के समय अगर आप पेट को अच्छे से साफ करना चाहते हैं, तो दूध में लौंग को मिक्स करके पिएं। यह आपके रातों की नींद को भी बेहतर कर सकता है। साथ कब्ज की परेशानी से भी राहत दिला सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास गर्म दूध लें, इसमें 1 लौंग डालकर इसे अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इसका सेवन करें। इससे सुबह पेट अच्छे से साफ हो सकता है।
पेट को अच्छे से साफ रखने के लिए रोजाना रात के समय 1 गिलास गर्म दूध में थोड़ा सा हल्दी मिक्स करके पी सकते हैं। इससे काफी लाभ मिलेगा, यह गैस, अपच को दूर करने के साथ-साथ आपकी कमजोर इम्यूनिटी को भी बूस्टकर सकता है।
दूध में अदरक को कद्दूकस करके डालकर पिएं। इससे सुबह पेट अच्छे से साफ होगा। साथ ही आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत हो सकती है। गर्मा-गर्म दूध के साथ अदरक का मिश्रण आपके समग्र शरीर के लिए अच्छा होता। इससे आपको अच्छी और गहरी नींद आती है। साथ ही यह मल त्याग की समस्याओं को कम कर सकता है।
रात में दालचीनी वाला दूध पीने से आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है। साथ ही यह मल त्याग के दौरान होने वाली समस्याओं को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए एक गिलास दूध में 1 टुकड़ा दालचीनी का डालकर इसे गर्म कर लें। अब इस दूध को अच्छे से उबालें। बाद में सोते समय इसका सेवन करें। इससे कब्ज, अपच की समस्या कम होंगी।
रात के समय दूध में इन चीजों को मिक्स करके पीने से आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट की मदद लें।