फेफड़ों की गंदगी कैसे साफ करें? जानें, 4 बेस्ट Lungs Cleaning ड्रिंक्स

Drinks for Lung Detox : फेफड़ों की सफाई के लिए आप कुछ बेहतरीन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको खांसी, जुकाम जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं फेफड़ों की क्लीनिंग के लिए कौन सा ड्रिंक्स पिएं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 18, 2025 12:14 PM IST

Drinks for Detox Your Lungs : बदलते मौसम और बरसात में लोगों को कई तरह की दिक्कतें दूर हो सकती हैं। इसमें फेफड़ों में जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। इस सीजन में फेफड़ों में गंदगी और बलगम काफी ज्यादा जमा होने की संभावना होती है। फेफड़ों से जुड़ी परेशानी होने पर सांस लेने में तकलीफ, छाती में दर्द जैसा महसूस होता है। ऐसे संकेत दिखने पर आपको डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत होती है। फेफड़ों की क्लीनिंग के लिए आपको सही डाइट अपनाने की जरूरत होती है। इसके अलावा आप कुछ ड्रिंक्स को अपने आहार में जोड़कर फेफड़ों के आसपास की गंदगी को साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं फेफड़ों को साफ करने के लिए कौन सा ड्रिंक्स बेस्ट हो सकता है?

फेफड़ों को साफ करे अदरक, शहद और नींबू का पानी

अगर आप अपने फेफड़ों की बेहतर ढंग से सफाई चाहते हैं, तो अदरक, शहद और नींबू के पानी का सेवन करें। यह फेफड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर करने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। शहद गले और फेफड़ों में जमा बलगम को बाहर कर सकता है। वहीं, सूखी खाई से भी राहत दिला सकता है। इसके अलावा अन्य दिक्कतों को कम करने के लिए भी अदरक, शहद और नींबू का पानी आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

फेफड़ों की गंदगी हटाए मुलेठी की चाय

मुलेठी की चाय में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो फेफड़ों को साफ करने में प्रभावी हो सकते हैं। इसके सेवन से खांसी और कफ की परेशानी दूर हो सकती है। वहीं, फेफड़ों के आसपास अन्य दिक्कतों को भी दूर करने में मदद मिल सकती है।

हल्दी और अदरक का पानी

फेफड़ों की सफाई के लिए आप हल्दी और अदरक का पानी पी सकते हैं। सुबह खाली पेट या फिर रात में सोने से पहले आप इस स्पेशल ड्रिंक का सेवन करें। इससे आपके लंग्स के आसपास की गंदगी को कम किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास पानी में हल्दी और अदरक को कद्दूकस करके डालें। फिर इसका सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

अदरक और तुलसी की चाय

फेफड़ों की क्लीनिंग के लिए आप अदरक और तुलसी से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं। अदरक और तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो फेफड़ों की सफाई को बेहतर ढंग से कर सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 कप पानी में तुलसी की कुछ पत्तियां और 1 इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस करके डाल लें। इसके सेवन से आपकी दिक्कतों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source