Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या ब्रेड खाने से फूल जाता है पेट? पाचन को आसान बनाने के लिए चुनें इस तरह की ब्रेड

How do I choose the right bread : ब्रेड खाने के बाद कुछ लोगों का पेट फूलने लगता है। अगर हां, तो ब्रेड खरीदते समय सही ब्रेड का चुनाव करें। आइए जानते हैं इस बारे में-

क्या ब्रेड खाने से फूल जाता है पेट? पाचन को आसान बनाने के लिए चुनें इस तरह की ब्रेड
Good Breads

Written by Kishori Mishra |Updated : February 9, 2026 3:08 PM IST

How to identify good bread : ब्रेड ज्यादातर घरों में इस्तेमाल की जाती है। कुछ को ब्रेड टोस्ट पसंद होते हैं, तो कुछ को सैंडविच। और इन सभी चीजों को बनाने के लिए ब्रेड का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, कुछ लोग सुबह के समय में ब्रेड से ही नाश्ता करते हैं। यह बनाना या ब्रेड से कोई भी नाश्ता बनाना बहुत आसान होता है। लेकिन क्य आप जानते हैं कि ब्रेड के सेवन से आपको पेट फूलने की समस्या हो सकती है। दरअसल, कई तरह की ब्रेड बनाने, फर्मेंट करने और पोर्शन का तरीका ही पाचन संबंधी परेशानी का कारण बनता है। खैर, यहां हम आपको ब्रेड और ब्रेड को खाने से होने वाली ब्लोटिंग की समस्या के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। ताकि आप अपने पेट का ख्याल रख सकें।

ब्रेड से पेट क्यों फूलता है?

पहले यह जान लेते हैं कि ब्रेड खाने के बाद हर बार पेट फूलने की समस्या क्यों होती है। दरअसल, ब्रेड खाने से पेट फूलने का मतलब यह नहीं है कि इसके लिए ग्लूटेन ज़िम्मेदार है। डॉक्टर्स की मानें, तो सभी तरह की ब्रेड से पेट नहीं फूलता। लेकिन ब्रेड को किस तरीके से बनाया गय है, यह ग्लूटेन से ज़्यादा मायने रखता है। दऱअसल, ब्रेड में फ्रुक्टेन नाम के नेचुरल कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जिससे पेट फूलने जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

ब्लोटिंग की समस्या से बचने के लिए चुने कम फ्रुक्टेन वाली ब्रेड

लंबे समय तक फर्मेंटेड सावरडो ब्रेड

डॉक्टर के मुताबिक, असली सावरडो ब्रेड में इस्तेमाल होने वाली लंबी फर्मेंटेशन प्रक्रिया फ्रुक्टेन को तोड़ने में मदद करती है। ये वे कंपाउंड हैं जो अक्सर सीलिएक डिजीज के बिना भी लोगोंं में ब्लोटिंग का कारण बनते हैं। ऐसे में इस तरह की ब्रेड ब्लोटिंग की समस्या को कम करने में मददगार हो सकती है।

Also Read

More News

अंकुरित अनाज की ब्रेड

स्प्राउट्स वाली कुछ ब्रेड पेट के लिए अच्छी हो सकती है, क्योंकि अंकुरण प्रक्रिया फर्मेंटेबल कार्बोहाइड्रेट को कम करती है जो आमतौर पर पेट फूलने के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। इस तरह की ब्रेड अक्सर फ्रीजर सेक्शन में मिलती हैं, ज़्यादा आसानी से पच सकती हैं क्योंकि अंकुरण फर्मेंटेबल कार्बोहाइड्रेट को कम करता है।

ब्रेड को फ्रीज़ और दोबारा गर्म करने का हैक

अगर आप अपने डाइजेस्टिव सिस्टम को आसान बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए यह हैक आजमा सकते हैं। दरअसल, ब्रेड को फ्रीज़ करके दोबारा गर्म करने से उसमें रेजिस्टेंट स्टार्च की मात्रा बढ़ जाती है, जिसे कुछ लोगों के लिए पचाना आसान हो सकता है। इससे गैस नहीं बनती है और न ही ब्लोटिंग हो पाती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • ब्रेड हमेशा आटे वाला ही चुनें।
  • मैदे से तैयार ब्रेड कभी भी न खरीदें।
  • कोशिश करें घर पर तैयार ब्रेड का ही सेवन करें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।