
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : June 2, 2026 8:15 PM IST
pure milk
Pure Milk Testing: क्या आप शुद्ध दूध पी रहे हैं? ये सवाल हम इसलिए पूछ रहे हैं, क्योंकि आजकल कई इलाकों से दूध में मिलावट की शिकायत आ रही है। कोई दूध में पानी की मिलावट, तो कोई दूध को डिटर्जेंट वाला बता रहा है। अगर, वाकई दूध में डिटर्जेंट मिलाया गया है तो समझिए ये सेहत को कितना नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए शुद्ध दूध की पहचान करना बहुत जरूरी है। आप घर पर ही शुद्ध दूध की पहचान कर सकते हैं। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने शुद्ध दूध की पहचान करने के कुछ तरीके बताए हैं, जिनकी मदद से आप पता लगा सकते हैं कि दूध में पानी या डिटर्जेंट है या नहीं।
आजकल मार्केट में दूध में डिटर्जेंट की शिकायत आ रही है। ऐसे में FSSAI ने एक आसान तरीका बताया है, जिससे आपको पता चल सकता है कि आपके दूध में डिटर्जेंट है या नहीं। इसके लिए आप 5 से 10 एमएल दूध लें। दूध को एक चम्मच से अच्छी तरह तेजी से हिलाएं। अगर दूध में बुलबुला बनने लगे, तो समझ जाएं कि यह दूध मिलावटी है।
दूध में पानी की मिलावट होना कोई बड़ी बात नहीं है। ज्यादातर लोग दूध में पानी के मिलावट की शिकायत करते हैं। आप एक सिंपल टेस्ट से पता कर सकते हैं कि दूध में पानी है या नहीं। इसके लिए FSSAIने एक आसान तरीका बताया है, इसके लिए एक कांच की स्लाइड या प्लेट लें। स्लाइड पर 1 से 2 एमएल दूध का सैंपल वर्टिकली डालें। अगर दूध सफेद दाग छोड़ते हुए धीरे-धीरे नीचे आ रहा है, तो इसका मतलब है कि दूध शुद्ध है। लेकिन, अगर दूध अचानक से नीचे गिर जाता है, तो इसका मतलब है कि दूध में पानी की मिलावट है।
दूध में यूरिया होने का मतलब है कि दूध में यूरिया नामक केमिकल मिलाया गया है या गाय-भैंस के खान-पान में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा थी। दूध में यूरिया की जांच करने के लिए FSSAI ने एक वीडियो जारी की है। इसके लिए आप एक टेस्ट ट्यूब में दूध डालें। इसमें आधा चम्मच सोयाबीन और अरहड़ दाल का पाउडर मिलाएं। इन चीजों को अच्छी तरह से शेक करें। 5 मिनट तक इंतजार करें। इसके बाद, ट्यूब में रेड लिटमस पेपर डिप करें। आधे मिनट तक इंतजार करें और फिर लाल कागज को निकाल दें। अगर रेड लिटमस पेपर का कलर बदल जाता है, तो इसका मतलब है कि दूध में मिलावट है। मिलावटी दूध में रेड लिटमस पेपर का रंग नीला हो जाता है।
Disclaimer: दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स डाइट में दूध शामिल करने की सलाह देते हैं। इसलिए इसके फायदे तभी मिलेंगे, जब दूध शुद्ध हो। इसलिए दूध पीने से पहले एक बार ऊपर बताए गए आसान तरीकों से दूध की पहचान जरूर करें।