कहीं आप खराब अंडे तो नहीं खा रहे ? ऐसे करें चेक अंडा ताजा है या खराब

जब लोग अंडे को उबालकर खाते हैं तो अक्सर जान नहीं पाते कि अंडा फ्रेश अथवा खराब है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 22, 2018 4:03 PM IST

आजकल के शहरी जीवन में अंडे का विशेष महत्व है। अंडा सुबह  के नाश्ते से लेकर शाम के स्नैक तक में उपयोग किया जाता है। जो लोग अंडा खाते हैं वो अक्सर ढ़ेर सारे अंडे लाकर घर में रख देते हैं। अंडे खराब होते हैं इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को हो पाती है। ज्यादातर लोग अंडे को उबालकर खाते हैं, जब लोग अंडे को उबालकर खाते हैं तो अक्सर जान नहीं पाते कि अंडा फ्रेश अथवा खराब है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ट्रिक्स जो अंडे की सही पहचान करने में आपकी मदद करेंगे।

अंडे की आवाज 

सबसे पहला टेस्ट आपको तब करना होता है जब आप अंडा खरीद रहे होते हैं। अंडे जब भी खरीदें उसे अपने कान के पास लाकर हिलाकर उसकी आवज सुनने की कोशिश करें। अगर अंडे के अंदर से कोई आवज आ रही है तो अंडा खराब हो चुका है। अगर अंडे को हिलाते समय कोई आवज न आए तो अंडे में कोई खराबी नहीं है। घर पर जो भी अंडे लायें कोशिश करें की वह सामन्य तापमान में ही रखा जाए। फ्रिज में रखे जाने वाले अंडे जल्दी खराब होते हैं। गर्मी में बच्चों को अंडा खिलाना ठीक है या नहीं ?

best-Eggsपानी में डुबोकर करें चेक

घर पर अंडे खरीदकर ज्यादा रख लेने पर आपको रोज बनाने से पहले कोशिश करें कि उन्हें चेक कर लें। चेक करने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है पानी में डुबोकर चेक किया जाय। अंडे की ऊंचाई से दोगुना पानी किसी बर्तन में डालें और उसमें अंडे को भी डाल दें। अगर अंडा नीचे की दीवर से सट जाता है तो अंडा खाने योग्य है। अगर अंडा पानी में आधा डूबता है तो भी वह खाया जा सकता है लेकिन लगभग एक सप्ताह पुराना अंडा हो सकता है। लेकिन अगर अंडा पानी की सतह पर ही रह जाये तो अंडा पूरी तरह से खराब हो चुका है। सुबह के नाश्ते में अपनाएं ये 5 ट्रिक्स, जल्द कम हो जाएगा वजन।

तोडने के बाद भी करें चेक 

तीसरा सबसे बेहतर तरीका है की आप अंडे को तोडकर जांच लें कि अंडा सही है या नहीं। अंडा तोडकर किसी प्लेट में डालें अगर अंडे का पीला हिस्सा गोल दिखे और सफेद हिस्सा उससे सटा नजर आये तो अंडा ताजा है। लेकिन अगर पीला हिस्सा चपटा या फैला हुआ नजर आये और सफेद हिस्सा पानी जैसा नजर आये तो अंडा खराब हो चुका है। इस तरह के अंडे का सेवन न करें तो बेहतर है। हार्ट की बीमारियां से बचाएगा सिर्फ एक अंडा, जानें कैसे।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.