मिलावटी हींग तो नहीं खा रहे आप? FSSAI से जानें शुद्ध की पहचान करने का तरीका

कई लोग पाचन-तंत्र में सुधार करने के लिए खाने में हींग का उपयोग करते हैं। लेकिन, इसकी शुद्धता की जांच करना जरूरी नहीं समझते हैं। आप FSSAI के इन तरीकों से हींग की जांच कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : June 10, 2026 6:28 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Shrey Sharma

Hing ki Pahchan Kaise Karen: हींग एक ऐसा मसाला है, जिसका उपयोग अधिकतर भारतीय घरों में किया जाता है। यह एक तीखा और तेज महक देने वाला मसाला है। दाल और सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए हींग का उपयोग खूब किया जाता है। लेकिन, आजकल मार्केट में हर चीज में मिलावट देखने को मिल रही है। हींग भी इससे अछूता नहीं है, कई लोग हींग में मिलावट की शिकायत करते हैं। मिलावटी हींग सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। इसलिए, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने असली हींग की पहचान करने के कुछ तरीके बताए हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली हींग की पहचान कर सकते हैं।

शुद्ध हींग की पहचान कैसे करें?

अगर आप भी खाने में हींग का उपयोग करते हैं, तो पहले इसकी शुद्धता की जांच जरूर करें। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत या समय की जरूरत नहीं है। आप कुछ सेंकेड में ही मिलावटी हींग की पहचान कर सकते हैं।

  1. FSSAI के अनुसार, आप एक गिलास पानी लें और इसमें एक ग्राम हींग डालें। अब 0.5 प्वाइंट आयोडीन सॉल्यूशन मिलाएं। अगर पानी का कलर बदलता नहीं है, तो इसका मतलब है कि हींग शुद्ध है। वहीं, अगर पानी का कलर बदल जाता है तो इसका मतलब है कि हींग में स्टार्च की मिलावट है।
  2. FSSAI के अनुसार, आप एक चम्मच में थोड़ा-सा हींग लें। अब एक मोमबत्ती जलाएं और चम्मच को आग की फ्लेम पर रखें। अगर हींग ब्राइट फ्लेम के साथ जलता है, तो इसका मतलब है कि हींग शुद्ध है। लेकिन, अगर इस पर आग नहीं लगती है, तो इसका मतलब है कि हींग मिलावटी या नकली है।
  3. आप हींग की पहचान इसकी महक से भी कर सकते हैं। हींग पर हाथ लगाने से इसकी महक लंबे समय तक बनी रह सकती है। साबुन से हाथ धोने के बाद भी आपके हाथ से महक आती रहेगी। लेकिन, नकली हींग की महक कुछ ही देर में गायब हो जाती है।

मिलावटी हींग खाने के नुकसान

रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि मिलावटी हींग खाने से क्या होता है-

  • मिलावटी हींग खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इस हींग को खाने से गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • नकली हींग हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ा सकता है। इससे ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो सकता है। हृदय रोगों से बचने के लिए नकली हींग खाने से बचें।
  • प्रेग्नेंट और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए नकली हींग का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इससे मां और शिशु, दोनों को नुकसान पुहंच सकता है।

Disclaimer: मिलावटी हींग सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए आपको हींग का उपयोग, इसकी शुद्धता की पहचान करने के बाद ही करना चाहिए। आप FSSAI के इन तरीकों की मदद से मिलावटी हींग की पहचान कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source