Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कम उम्र में सफेद हो रहे बाल? डेली डाइट में शामिल करें ये 4 चीज, घने और काले होने लगेंगे बाल

यदि आप जल्दी सफेद होते बालों से परेशान हैं तो आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए हमारे पास कुछ बेहतरीन नुस्खे हैं जिसका इस्तेमाल आप उन्हें काले के साथ-साथ लंबा और घना बनाने के लिए भी कर सकते हैं।

कम उम्र में सफेद हो रहे बाल? डेली डाइट में शामिल करें ये 4 चीज, घने और काले होने लगेंगे बाल
By embracing holistic treatments like homoeopathy and lifestyle changes, Indian women can unlock the secret to vibrant, resilient hair that reflects their inner vitality and beauty. For personalized advice and treatment options, seeking guidance from a qualified homoeopath is advisable.

Written by intern23.seo |Published : February 13, 2024 9:25 PM IST

बालों का सफेद होना एक आम समस्या बनता जा रहा है लेकिन एक उम्र के बाद बाल सफेद हों तो चलता है तब क्या हो जब यह बालों की सफेदी बहुत कम उम्र में ही सामने आने लगे। जी हां आज बहुत कम आयु के लोग भी सफेद बालों का समस्या से काफी परेशान हैं। जिसके पीछे कई तरह के कारण होते हैं जिसमें स्ट्रेस, पॉल्यूशन आदि शामिल हैं। सफेद बालों से बचने के लिए लोग कितने नुस्खे नहीं आजमाते हैं। लेकिन आज हम आपको बाल काले करने के ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जो आपके बालों के काफी तेजी से काला कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि बालों को काला करने में किन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

1. रोज खाएं अंडे

संड़े हो या मंडे रोज खाएं रोज खाएं अंडे, ये कहावत आपने अक्सर सुनी होगी। जी हां ये इसलिए भी बोला जाता है क्योंकि अंडे हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद खाद्य पदार्थ है। पोषक तत्वों से भरपूर अंडा हमारे बालों को सफेद होने से भी रोकता है। साथ ही सफेद हुए बालों को नेचुरली काला करने में भी मदद कर सकता है।

2. दही का करें इस्तेमाल

दही खाने के अनेक फायदे आपने अक्सर सुने होंगे, लेकिन आपने दही को बालों के लिए कारगर बहुत कम सुना होगा। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सफेद बालों के लिए दही का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित होता है। दरअसल विटामिन-बी12 से भरपूर दही हमारे बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकती है।

Also Read

More News

3. मेथी का सेवन

आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर मेथी हमारे सफेद बालों के लिए भी रामबाण साबित होती है। मेथी का नियमित इस्तेमाल करने से काले बाल समय से पहले सफेद नहीं होते हैं। दरअसल में मेथी बालों के लिए मेलेनिन नाम के तत्व को बढ़ाने का काम करती है। जिसका कारण है कि मेलेनिन की कमी के कारण हमारे बाल जल्दी सफेद हो जाते हैं।

4. सोयाबीन खाएं

प्लांट बेस्ड प्रोटीन का सबसे शानदार स्रोत सोयाबीन हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन आप अपने बालों को सेहतमंद रखने के लिए भी कर सकते हो। यदि आपके बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं तो आप रोजाना सोयाबीन का सेवन प्रारंभ कर दीजिए। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इसे खासतौर पर बालों के लिए बेहतरीन बनाते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है। इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की कोई सलाह देना नहीं है। यदि आप किसी तरह के नुस्खे का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो एक्सपर्ट की राय जरूर लें। इसके अलावा किसी भी नजीते पर पहुंचने से पहले एक बार हेल्थ एक्सपर्ट से परामर्श जरूर करें।

About the Author

... Read More