आंखों की लगातार बिगड़ती जा रही रोशनी और बढ़ रहा चश्मे का नंबर, तो घी के साथ करें इन खास चीजों का इस्तेमाल

Ghee for Eye health: अपनी आंखों को हेल्दी रखने के लिए और नजर खराब होने से बचाने के लिए सही डाइट का होना जरूरी है। घी को स्पेशल तरीके से अपनी डाइट में शामिल करके भी आंखों हेल्दी रखा जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : September 1, 2024 10:25 AM IST

Ghee to add in your diet for healthy eyes: आज के समय में आंखों की रोशनी को बरकरार रखना या उसके स्वास्थ्य को बिल्कुल दुरुस्त रखना एक चुनौती है। आज के समय में काम हो या फिर खाली समय पूरा दिन लैपटॉप कंप्यूटर पर ही निकल जाता है और फोन तो कभी भी आंख से ओझल नहीं होता। ऐसे में आंखों की रोशनी का कम होना स्वाभाविक है। जिस कारण चश्मा लगवाना ही पड़ता है। जिन लोगों को चश्मा लगाने की आदत नहीं होती है उन लोगों को शुरू में काफी परेशानी भी होती है। वही कभी चश्मा कहीं भूल जाते हैं, खो देते हैं या फिर कभी उस पर बैठ जाते हैं, जिस वजह से वह टूट जाता है। इस कारण चश्मे पर गुस्सा भी आने लगता है। लेकिन आप इस परेशानी से बच सकते हैं वह भी कुछ चीजों को अपने डाइट में शामिल करके क्योंकि यह चीज विटामिन सी और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। वही विशेषज्ञ कहते हैं कि कुछ महत्वपूर्ण चीजों का घी के साथ एक मिश्रण तैयार कर सेवन करने से आंखों की रोशनी को तेजी से दुरुस्त किया जा सकता है। वह कहते हैं कि घी में कुछ विशेष चीजें मिलाकर खाने से आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। यहाँ कुछ ऐसी चीजें दी गई हैं जो घी के साथ मिलाकर खाने से आंखों की सेहत के लिए लाभकारी होती हैं।

1. घी और त्रिफला चूर्ण

रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच घी में आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर खाना आपकी आंखों की सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करता है साथ ही आपके स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचता है। त्रिफला आयुर्वेद में आंखों की सेहत के लिए अत्यधिक लाभकारी माना जाता है। यह आंखों की थकान को दूर करता है और दृष्टि को सुधारता है।

2. घी और गुड़

आप एक चम्मच घी में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर रोजाना सुबह या शाम के समय खाएं। गुड़ और घी का मिश्रण रक्त को शुद्ध करता है और आंखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायक होता है। इसलिए जिन लोगों की आंखें कमजोर होते हैं उन लोगों को गुड और घी का सेवन संयुक्त रूप से करना चाहिए।

3. घी और बादाम पाउडर

घी और बादाम का मिश्रण भी आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में कागज साबित हो सकता है। आप रात को 4-5 बादाम भिगोकर सुबह उन्हें पीस लें और एक चम्मच घी के साथ मिलाकर खाएं। बादाम में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। यह दृष्टि को तेज करने और आंखों की थकान को कम करने में मदद करता है।

4. घी और हथजोड़ (शंखपुष्पी) चूर्ण

शंखपुष्पी का इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधियां में किया जाता है। यह कई आयुर्वेदिक गुण से भरपूर होते हैं, इसलिए एक चम्मच घी में आधा चम्मच शंखपुष्पी चूर्ण मिलाकर सेवन करें। शंखपुष्पी आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करती है और दृष्टि सुधारने में मदद करती है। इसलिए आप इसका रोजाना सेवन कर सकते हैं दिन में दो बार।

5. घी और आंवला पाउडर

आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए विशेषज्ञ हमेशा से ही आवाले का सेवन करने को कहते रहे हैं लेकिन आपकी और अवल पाउडर को साथ में मिलाकर इसके गुण को कई गुना अधिक बढ़ा सकते हैं। एक चम्मच घी में एक चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर खाएं। आंवला विटामिन सी का समृद्ध स्रोत है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने और आंखों की समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

इन चीजों को घी के साथ मिलाकर खाने से आंखों की सेहत में सुधार हो सकता है और दृष्टि को बढ़ावा मिल सकता है। नियमित रूप से इनका सेवन करने से आपको आंखों से संबंधित समस्याओं में राहत मिल सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source