hamburger icon
A
Read in English

डाइट में कुछ इस तरह से शामिल करेंगे चिया के बीज तो अपने आप कंट्रोल होने लगेगा बैड कोलेस्ट्रॉल

Chia seeds health benefits: शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ दवाएं ही नहीं बल्कि सही डाइट का होना भी जरूरी है, जिसके लिए आपको कुछ स्पेशल चीजें डाइट में शामिल करनी होती हैं, जैसे चिया सीड्स।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : September 29, 2024 11:31 AM IST

Chia seeds in your diet for cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल आज के समय की एक बड़ी समस्या है, जिससे निपटना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह हृदय रोग, स्ट्रोक और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकता है। ऐसे में हाई कोलेस्ट्रॉल से निपटने के लिए चिया के बीजों का सेवन फायदेमंद हो सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि चिया बीज एक सुपरफूड हैं और इनके कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जैसे- इनमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो पाचन में मदद करती है, वजन घटाने में सहायक होती है और रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर रखती है। ये बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और सूजन को कम करते हैं। वहीं चिया बीज में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों के विकास और पुनर्निर्माण में मदद करता है। तो इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं और उम्र बढ़ने के प्रभावों को कम करते हैं।

नियमित रूप से चिया बीज का सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित करने और हृदय रोग जैसे हार्ट अटैक आदि जोखिम को कम करने में मदद करता है। साथ ही चिया बीज पानी में भिगोने पर जेली जैसे पदार्थ में परिवर्तित हो जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं और इसमें पाए जाने वाला कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम आपकी हड्डियों को स्वास्थ्य रखते हैं। इन लाभों के कारण, चिया बीज को अपने आहार में शामिल करना एक स्वस्थ विकल्प हो सकता है। इन्हें आप स्मूदी, सलाद, दही या बेकिंग में उपयोग कर सकते हैं। आज हम आपको यहां तीन तरीके बताने जा रहे, जिनसे आप चिया के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चिया बीज का पेस्ट

चिया बीज उच्च फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत होते है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। ऐसे में आप चिया बीज का पेस्ट बनाकर खा सकती हैं, आप इन्हें रोटी, ब्रेड या अपनी पसंद की किसी भी चीज के साथ खा सकती है।

बनाने की विधि

- 2 चम्मच चिया के बीज लें।

- इन्हें एक कप पानी में रात भर भिगो दें।

- सुबह इनको अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट बना लें।

- इसे ब्रेड या रोटी पर फैला कर खा सकते हैं।

चिया बीज का स्मूदी

चिया बीज का स्मूदी बेहद ही स्वादिष्ट होती है। यह नाश्ते के लिए एक पौष्टिक विकल्प है और इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को सुधारते हैं। ऐसे में आप हाई कोलेस्ट्रॉल से निपटने के लिए इसका सेवन कर सकती हैं।

बनाने की विधि

- 1 चम्मच चिया के बीज लें।

- 1 कप दूध (या दही) और कुछ फल जैसे केला या बेरीज मिलाए

- सभी सामग्रियों को ब्लेंडर में डालकर स्मूदी बना लें।

चिया बीज का सलाद

अक्सर ही वजन कम करने की कोशिश करने वाले लोग और डाइट को फॉलो करने वाले चिया बीज का सलाद खाते हैं। यह सलाद ना केवल ताजगी भरा होता है, बल्कि यह आपको आवश्यक पोषण भी प्रदान करता है, जिसका सेवन आप रोजाना कर सकती हैं।

बनाने की विधि

- 1 चम्मच चिया के बीज को 15 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें।

- एक कटोरे में कटी हुई सब्जियां (जैसे खीरा, टमाटर, गाजर) और हरा धनिया डालें।

- इसमें भिगोए हुए चिया के बीज डालें और नींबू का रस, काला नमक और काली मिर्च डालकर मिला लें।