... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 2, 2019 12:50 PM IST
फाइबर डाइड के बारे में सभी जानते हैं लेकिन कैसे खाना है इसकी जानकारी जरूरी है। ©Shutterstock.
फाइबर एक तरह का कार्बोहाइड्रेट होता है जिसे शरीर डाइजेस्ट नहीं कर सकता, हालांकि जहां अधिकांश कार्बोहाइड्रेट चीनी के कणों में टूट जाते हैं, वहीं फाइबर को चीनी के कणों में तोड़ा नहीं जा सकता। फाइबर कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देता है। आइए इन पर नजर डालते हैं।
फाइबर बॉडी में शूगर के उपयोग को कंट्रोल करने में मदद करता है, भूख और ब्लड शूगर को कंट्रोल रखता है। फाइबर का पर्याप्त सेवन पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। फाइबर से भरपूर डाइट लेने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है, आंतों के स्वास्थ्य में सुधार होता है, वजन कम होता है, हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है और गुर्दे की पथरी और टाइप 2 मधुमेह के विकास के जोखिम से भी कुछ हद तक छुटकारा मिलता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए लाइफस्टाइल की 5 आवश्यक बातें।
फाइबर दो तरह के होते हैं: अघुलनशील फाइबर, जो भोजन को आपके पाचन तंत्र से गुजरने में मदद करता है और जो पानी में घुलता नहीं है. वहीं दूसरी तरह का फाइबर घुलनशील होता है, जो फैट और लो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को खत्म करने में मदद करता है और पानी में आसानी से घुल जाता है। टाइप 1 डायबिटीज के पांच सवाल, आप भी जान लें।
फाइबर डाइट डाइजेस्टिव सिस्टम को कैसे ठीक करती है ? ©Shutterstock.
फाइबर युक्त डाइट आपके लिए बेहद आवश्यक है क्योंकि यह पाचन में मददगार होता है और आपको कब्ज, सूजन और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी अन्य डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से बवासीर और फैटी लिवर की बीमारी होने का खतरा भी कम होता है. चूंकि फाइबर पेट और आंतों से होकर गुजरता है, यह पानी को अवशोषित करता है और आपको कब्ज जैसी समस्या में आराम देता है। वजन कम करना है, तो डाइट में शामिल करें ओटमील।
हालांकि, जो लोग डायबिटीज से परेशान हैं उन्हें अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर खाने को शामिल जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह शूगर को अवशोषित करने और ब्लड शूगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। नहीं हो रहा है वजन कम, आज से खाना शुरू कर दें ये 6 फल।
जिन खाद्य पदार्थों में घुलनशील फाइबर होते हैं, वे आपके लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं. ये कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं. साथ ही, बीन्स, ओट्स, फ्लैक्स सीड और ओट ब्रान जैसे खाद्य पदार्थ जो घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं, आपके हार्ट को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। वजन कम करने में कैसे कारगर है एक्यूप्रेशर।
फाइबर का सबसे इम्पॉर्टेंट हेल्थ बेनिफिट यह है कि ये वजन घटाने में मदद करता है. हाई फाइबर फूड लेने से आपका पेट लम्बे समय तक भरा हुआ रहता है. क्योंकि ये पेट और आंतों में विस्तार करते हैं. यह आपको कम खाने और लंबे समय तक संतुष्ट रहने में मदद करता है। वेट लॉस टिप्स : पेट की चर्बी कम करने के लिए एक महीने यूं पिएं कॉफी।
फाइबर से युक्त खाद्य पदार्थ भूख को कंट्रोल करने में मदद करते हैं जिससे आप अगले भोजन में ओवरईटिंग से बच जाते हैं. इसके साथ ही फाइबर आपके द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों से आपकी बॉडी को मिली कैलोरी को अवशोषित करने से रोकने में भी मदद करता है। डाइजेस्टिव सिस्टम में रहती है समस्या तो डाइट में 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स को शामिल करें।