... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : August 18, 2018 3:46 PM IST
आपने कहावत तो सुनी होगी ‘एन एप्पल इन ए डे, कीप्स द डॉक्टर अवे’. यानी हर दिन एक सेब खाने से आप तमाम बीमारियों से दूर रहते हैं। विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर सेब का सेवन आपको सेहतमंद बनाने के साथ ही आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है । सेब के सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है । लेकिन क्या आपको पता है कि सेब की चाय भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है । सेब की चाय के बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी होगी, लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा लाभकारी है। आइये जानने का प्रयास करते हैं इस सेब की चाय और उसके फायदों के बारे में।
वीटामिन C से भरपूर
आपको बता दें कि सेब में विटामिन C जैसे तत्व अच्छी मात्रा में पाये जाते हैं जो हमारे इम्युन सिस्टम को ठीक रखते हैं। इम्यून सिस्टम का ठीक रहना हमारे लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है क्योंकि ये रोगों से लड़ने में हमारी सहायता करता है । इसके साथ ही विटामिन C इन्फेक्शन के खतरे कम को करने के साथ उसे होने से भी रोकता है।
डाइजेशन को ठीक करना
सेब में फाइबर की मात्रा अच्छी पाई जाती है जो हमारे वजन को कंट्रोल करती क्योंकि इसमें हमारे मेटाबॉलिज्म को सही करने कि क्षमता होती है। सेब की चाय सॉल्ट फइबर से भी भरपूर होती जिसकी वजह से यह हमारे पाचनतंत्र को भी सुधारने और क्रियाशील बनाने में हमारी सहायता करती है।
यह भी पढ़ें- मानसून में ये तीन चीजें हमेशा रखें घर में, होंगे कई फायदे
ब्लड शुगर का नियंत्रण
अगर आपके घर में या आपके जानने वालों में से किसी को शुगर की समस्या है तो उन्हें इसकी चाय का सेवन करने की सलाह दें जिससे कि उनका शुगर कंट्रोल में आ सके क्योंकि इसमें ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने वाले कारक पाये जाते हैं।
यह भी पढ़ें- कीटोजेनिक डाइट कर रहे हैं फॉलो, तो हो जाएं सावधान
कब्ज को करे दूर
फाइबर की मात्रा होने के कारण यह कब्ज होने से रोकने में कारगर होने के साथ हमारी आंतों के लिए भी लाभदायक होती है।
अंगो को रखे स्वस्थ
ये हमारे शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है साथ ही हमारी बॉडी के सेल्स को भी सुरक्षित रखता है जिसके कारण हमारे शरीर के ऑर्गन सही तरह से कार्य करते हैं ।
चित्रस्रोत: Shutterstock.