
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Medically Verified By: Dr. Richa Sharma
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सही मात्रा में पानी पीना जरूरी है।
अक्सर हम सुनते हैं कि शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। लेकिन क्या हर किसी को रोजाना 2 से 3 पानी पीना ही चाहिए? इस सवाल का जवाब है नहीं। शरीर को कितने पानी की जरूरत है, यह केवल एक तय संख्या से नहीं बल्कि वजन, उम्र, मौसम, हेल्थ और फिजिकल एक्टिविटी पर निर्भर करता है। Australian National Health and Medical Research Council की रिसर्च बताती है कि 1 व्यक्ति को 1 दिन में कितना पानी पीना चाहिए, यह व्यक्ति के शरीर के वजन के हिसाब से तय होता है। वजन के हिसाब से अगर आप सही मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे न सिर्फ शरीर हाइड्रेट रहता है, बल्कि विभिन्न प्रकार की बीमारियों का खतरा भी कम करने में मदद मिलती है।
नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल की डाइटिशियन रिचा शर्मा का कहना है कि आमतौर पर 30 से 35 मिलीलीटर पानी प्रति किलोग्राम वजन के हिसाब से पानी पीना चाहिए। किसी भी कारण से अगर आपके शरीर का वजन ज्यादा है तो आपके शरीर को पानी की जरूरत भी ज्यादा होगी। आपका वजन के हिसाब से कितना पानी पीना चाहिए इसे आप नीचे बताए गए आसान फार्मूले से तय कर सकते हैं।
जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है, उन्हें सही मात्रा में पानी पीना चाहिए।
आसान फॉर्मूला
पानी (लीटर) = शरीर का वजन (किलोग्राम) × 0.03 से 0.035
उदाहरण के लिए:
डाइटिशियन कहती हैं कि वजन के अलावा जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है या जो लोग शारीरिक मेहनत वाला काम ज्यादा करते हैं, उन्हें ज्यादा पानी पीने की जरूरत पड़ सकती है।
इस सवाल का जवाब देते हुए डाइटिशियन रिचा शर्मा कहती हैं नहीं- हर किसी को रोजाना 2 से 3 लीटर पानी पीने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। अगर किसी व्यक्ति का वजन 45-50 किलोग्राम है और वह पूरे दिन ऑफिस में बैठकर काम करता है, तो उसकी जरूरत 80-90 किलोग्राम वजन वाले व्यक्ति से कम होगी। दूसरी ओर, जो लोग जिम करते हैं, बाहर धूप में काम करते हैं या अधिक पसीना बहाते हैं, उन्हें ज्यादा पानी पीना चाहिए।
रिसर्च और डाइटिशियन बताती हैं कि हर व्यक्ति के लिए 2 या 3 लीटर पानी पीने का नियम सही नहीं है। बेहतर तरीका यह है कि आप अपने शरीर के वजन के अनुसार, रोजाना पानी की मात्रा को तय करें।
कम पानी पीने से बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी किसी डॉक्टर, डाइटीशियन की सलाह का विकल्प नहीं है। आपके लिए रोजाना कितना पानी पीना सही है इस बारे में जानने के लिए अपने डॉक्टर से बात करें।