आपको रोजाना कितनी मात्रा में पानी पीना चाहिए, जानिए पानी पीने से क्या होता है?

पानी पीना शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत आवश्यक है, जानिए कितनी मात्रा में पानी पीना आवश्यक है.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 3, 2022 7:58 PM IST

पानी हमारे जीवन का आधार है। पूरी धरती के 70 फीसदी भाग पर पानी है लेकिन सारा पानी पीने के लायक नहीं है और भारत में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या से पीने के पानी कमी होती जा रही है। 50 फीसदी घरों में लोग आज भी समुंद्र के पानी को उबाल कर उपयोग करते हैं। हमारे शरीर में भी 70 फीसदी पानी है और यह पानी पेशाब और पसीने के माध्यम से बाहर निकलता है पानी हमारे शरीर की कोशिकाओं की रक्षा करता है हमारे शरीर के जोड़ो और हड्डियों में चिकनाई लाने मे भी मदद करता है। हमे पूरे दिन में आठ गिलास पानी पीने की जरूरत होती है। पानी हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। यह हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है। अगर हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो ऐसे तत्व जो हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं वह उत्पन्न नहीं होंगे । लेकिन बहुत अफसोस कि बात है कि जब हमें प्यास लगती है तभी हम पानी पीते हैं। इससे हमे उतना ज्यादा लाभ नही मिलता है जितना कि दिन में आठ गिलास पानी पीने से मिल सकता है। डॉक्टर भी हमे दिन में तीन से चार लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं जिससे हमारे शरीर में हाइड्रेशन का स्तर ठीक रहे।

एनर्जी प्रदान करने में मदद करता है

आप ज्यादातर गर्मी के मौसम में ऊर्जा की कमी को महसूस करते होंगे। गर्मियों के मौसम में हमे ज्यादा पानी पीने की आवश्यकता है। शरीर में पानी की कमी होने पर हमारा दिमाग भी बहुत प्रभावित होता है जैसे काम करके थका हुआ व्यक्ति अपनी ऊर्जा को बढाने के लिए ज्यादा पानी पीता है। जब आप थके हुए होते हैं तो आपका दिमाग पानी पीने के सिग्नल भेजता है क्योंकि जो कोशिका दिमाग को संकेत पहुंचती है उनके लिए पानी बहुत ही आवश्यक है। पानी की कमी हो जाने पर आपकी मांसपेशियां काम करना बंद कर देती हैं। आपकी आंखों मे भी थकान महसूस होती है। आप चाह कर भी किसी काम में ध्यान नहीं दे सकते हो।

गुस्सा शांत करने में लाभदायक

आपके शरीर में पानी की कमी होने पर आप ज्यादा चिड़चिडे हो जाते हो और जब भी आपको गुस्सा आता है आपको एक गिलास पानी पी लेना चाहिए। इससे आपको बहुत अच्छा मेहसूस होगा और पानी आपके गुस्से को भी कम करने में मदद करेगा।

वजन कम करने में मददगार

पानी हमारे शरीर के वजन को कम करने में भी मदद करता है। पानी में फैट नही होता है और यह हमारे शरीर में कैलोरी को बर्न करने मे भी हमारी सहायता करता है। यह हमारी भूख को कम करके मेटाबॉलिक प्रक्रिया को बढ़ाता है जिससे हमे ज्यादा भूख नहीं लगती और ज्यादा खाना खाने की जरूरत नहीं होती। इससे वजन भी कम हो जाएगा।

स्किन को बेहतरीन बनाने में मदद करता है

पानी हमारी शरीर की त्वचा को सुंदर बनाने में मदद करता है क्योंकि हमारे शरीर की त्वचा पानी की भरी हुई होती है। त्वचा मे प्रोटीन हमारे शरीर में पानी पर निर्भर रहता है। पानी की कमी होने पर हमारी त्वचा सुखी सुखी सी हो जाती है। इसलिए अपनी त्वचा को सुंदर बनाने के लिए ज्यादा पानी पीना चाहिए।

निष्कर्ष

पानी हमारे पूरे शरीर के लिए जरूरी है इसलिए हमे जब प्यास लगे तब तब नही पूरे दिन मे 4 लीटर पानी पीना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए। इससे हमारा जीवन अच्छा और ज्यादा स्वस्थ हो जाएगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source