Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्मियों में कितना पानी पीना है पर्याप्त, जानिए क्यों जरूरी है पानी पीना

Water intake in summer: भीषण गर्मी में पर्याप्त पानी का सेवन बेहद ज़रूरी है। नहीं तो आप गंभीर समस्या में पड़ सकता हैं। लेकिन सबके मन मे प्रश्न रहता है कि स्वस्थ रहने के लिए दिनभर में कितना पानी पीना चाहिए...

गर्मियों में कितना पानी पीना है पर्याप्त, जानिए क्यों जरूरी है पानी पीना

Written by Atul Modi |Updated : June 14, 2024 3:59 PM IST

How much water to drink in summer: भीषण गर्मी से आम जीवन अस्तव्यस्त है। ऐसे में शरीर मे पानी की कमी न पड़ जाए इसका विशेष ध्यान देना पड़ता है। क्योंकि गर्मी के मौसम में ताजगी और ऊर्जा को बनाए रखने के पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन जरूरी है। दरअसल, हमारे शरीर को भी बदलते मौसम के हिसाब से कभी कम तो कभी ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है। सर्दी में भले ही आप कम पानी पिएं मगर गर्मियों में हमारा शरीर सर्दी के मुकाबले ज्यादा पानी मांगता है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो गर्मी के चलते शरीर में पानी की कमी होने लगती है। जिसके चलते आप बीमार भी पड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सही मात्रा में पानी पीना बहुत आवश्यक है। लेकिन हमें दिनभर में कितना पानी पीना चाहिए? कहीं ज्यादा पानी पीने से कोई परेशानी तो नहीं हो जाएगी ? आपके मन में भी कुछ ऐसे ही सवाल आ रहे होंगे। आज का हमारा ये लेख आपके इन्हीं सवालों के जवाब पर अधारित है...

दिनभर में कितना पानी पीना चाहिए?

इस चिलचिलाती गर्मी और पानी की कमी के चलते लोग पानी पीने का महत्व जान चुके हैं। मगर एक व्यक्ति को दिनभर में कितना पानी पीना चाहिए इसको लेकर हमेशा संसय बना रहता आई। एक रिसर्च के अनुसार एक व्यक्ति को एक दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना जरूरी होता है।

स्वस्थ रहने के लिए पानी पीना जरूरी

गर्मियों में पानी की भरपूर मात्रा लेने से हमारे शरीर को ताजगी मिलती है। जिससे हम दिनभर फ्रेश महसूस करते हैं। जैसे किसी पौधे को बड़ा और स्वस्थ होने के लिए निरंतर पानी की जरुरत पड़ती है ठीक उसी तरह पानी हमारे शरीर के लिए भी बहुत जरूरी होता है। शरीर के ज्यादातर कार्यों के लिए पानी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है, जैसे उर्वरन, सांक्रामिक को अनुमति देना, उचित पाचन प्रक्रिया को स्थापित रखना।

Also Read

More News

स्किन पर ग्लो के लिए पर्याप्त पानी जरूरी

गर्मियों में सही मात्रा में पानी पीने से हमारे बदन के ऊपर की गन्दगी अच्छे से साफ़ हो जाती है। गर्मियों के मौसम में ज्यादा पानी पीने से हमारे चेहरे पर चमक बानी रहती है। त्वचा पर होने वाली अधिक ड्रायनेस की समस्या भी दूर होती है।

शरीर की गंदगी बाहर निकालें में सहायक

आप सोच रहे होंगे कि पानी तो सामान्य होता है उसमें कोई ऐसा पौष्टिक तत्व भी मौजूद नहीं होता फिर ये हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए इतना जरूरी कैसे हो सकता है। दरअसल, जानकारों का मानना है कि हमारे शरीर के लिए पानी एक दवा की तरह काम करता है। जब हम पानी पीते हैं तो वो हमारे शरीर में मूत्र यानी यूरिन के रूप में बाहर निकलता है। इस प्रक्रिया के दौरान हमारे शरीर के ज्यादातर वेस्ट प्रोडक्ट भी आसानी से बाहर आ जाते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

किडनी, मसल्स और टिश्यू को स्वस्थ रखने के लिए....

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से व्यक्ति किडनी संबंधित बीमारियों से भी सुरक्षित रहता है। ये आपके किडनी को हेल्दी रखता है साथ ही आपके मसल्स और टिश्यू भी हेल्दी रहते हैं।

About the Author

... Read More