Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Sehri Me Kitna Pani Pina Chahiye: रमजान के दौरान लंबे समय तक रोजा रखने से शरीर में डिहाइड्रेशन की संभावना बढ़ जाती है।दिनभर पानी न पीने के कारण शरीर से पसीने, सांस और पेशाब के जरिए तरल पदार्थ निकलते रहते हैं, जिससे कमजोरी, सिरदर्द, थकान और चक्कर जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं। इसलिए सेहरी में सही मात्रा और तरीके से पानी पीना बेहद जरूरी माना जाता है, ताकि शरीर पूरे दिन हाइड्रेटेड रह सके। आइए, आकाश हेल्थकेयर की हेड डाइटिक्स गिन्नी कालरा (Dt. Ginni Kalra, Head Dietetics, Aakash Healthcare) से जानते हैं कि रमजान के दौरान सेहरी में कितना पानी पीना लाभकारी होता है? आपको बता दें कि 17 फरवरी से रमजान शुरू हो गए हैं और यह 18 मार्च 2026 की शाम तक हो सकता है।
सेहरी में आपको पानी का सेवन जरूर करना चाहिए, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और आपको चक्कर आने या सिरदर्द जैसी समस्याएं न हो। सेहरी पर आप 2-3 गिलास पानी पी सकते हैं। यह मात्रा व्यक्ति की उम्र, शारीरिक गतिविधि और मौसम के अनुसार बदल सकती है। हालांकि, आपको एकदम से ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए, इसके बजाय धीरे-धीरे अंतराल में पानी पिएं। इससे शरीर पानी को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाएगा और पेट में भारीपन भी महसूस नहीं होगा।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।