सरसों तेल में यूरिक एसिड की क्या मात्रा होती है? जानिए कैसे करता है मरीजों पर असर

Sarson ke Tel Mein Uric Acid  :यूरिक एसिड के मरीज बिना सोचे-समझे सरसों तेल का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें यूरिक एसिड होता है? जी हां, आइए जानते हैं सरसों तेल में यूरिक एसिड की मात्रा?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 20, 2024 12:57 PM IST

Sarson ke Tel Mein Uric Acid  : आज के समय में कई लोगों को हाई यूरिक एसिड की परेशानी हो रही है। ब्लड में बढ़ते यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए हम में से कई लोग अपने खानपान पर ध्यान देते हैं, लेकिन कई बार अनजाने में कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, जिसके बारे में हमें पता नहीं होता है। इसलिए कई बार अनजाने में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है। इन चीजों में सरसों का तेल शामिल है। जी हां, आप में से कई लोगों को इस बारे में पता न हो कि सरसों तेल में यूरिक एसिड होता है। कई लोगों को यह जानकर आश्चर्य हो रहा होगा। लेकिन यह सच है। आइए जानते हैं सरसों के तेल में यूरिक एसिड की क्या मात्रा होती है? आइए डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से जानते हैं सरसों तेल में यूरिक एसिड की क्या मात्रा ( Sarson ke Tel Mein Uric Acid  Ki Matra ) होती है?

सरसों तेल में यूरिक एसिड की मात्रा ? - Uric acid Level in mustard oil

रिसर्च गेटके मुताबिक, सरसों तेल के सेवन से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। रिसर्च में पाया गया है कि सरसों के तेल में सैचुरेटेड फैट एसिड की मात्रा कम और एरुसिक एसिड (42.8%) और लिनोलेनिक एसिड (18.2%) की मात्रा उच्च ( sarson ke tel mein uric acid ki matra ) होती है, जो यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकती है। ऐसे में अगर आपको यूरिक एसिड की परेशानी है, तो सरसों तेल का सेवन न करें। बता दें कि जिस सरसों तेल में यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, वह सबसे शुद्ध तेल माना जाता है।

यूरिक एसिड में कौन सा तेल नहीं खाना चाहिए ? - Which oils to avoid for uric acid

अगर आपको हाई यूरिक एसिड की परेशानी है, तो आप सरसों के तेल का सेवन करने से परहेज करें। इसके साथ-साथ रिफाइंड ऑयल का सेवन न करें। इससे आपको काफी नुकसान हो सकता है। अगर आप इसका काफी सेवन करते हैं, तो इससे दर्द, जलन और सूजन की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाती है।

Also Read : रिफाइंड ऑयल की बजाय देसी सरसों के तेल में पकाएं खाना

यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण? - Symptoms of Uric Acid

ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर हाई होने पर कई तरह के लक्षण दिख सकते हैं, जैसे-

  • अंगूठे में काफी दर्द होना
  • जोड़ों में दर्द की परेशानी होना
  • सूजन और दर्द की शिकायत होना, इत्यादि।

अगर आपको हाई यूरिक एसिड की परेशानी है, तो किसी भी चीज का सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। ताकि आपकी स्थिति के हिसाब से डॉक्टर आपको खाने की चीजों की सलाह दे सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source