अगर आप चीनी ज्यादा खाते हैं तो रुक जाइए, WHO ने बताया एक दिन कितनी मात्रा में चीनी खाना चाहिए

चीनी के बिना हमारा खानपान अधूरा है लेकिन अगर इसकी अधिक मात्रा हो जाए तो यह हमारे लिए हानिकारक भी हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि आपके लिए एक दिन में कितनी चीनी सही होती है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : June 29, 2021 6:28 PM IST

हमारी संस्कृति ही ऐसी है कि हम मीठा खाना शुभ मानते हैं फिर चाहे वह कोई त्योहार का दिन हो या कोई अन्य शुभ दिन। अगर हम कोई शुभ काम करने जाते हैं तो हमें दही में चीनी मिला कर खिलाई जाती है और हमारे जन्मदिन वाले दिन भी अच्छी-अच्छी मिठाइयां और केक के बिना कौन रह सकता है। यह हम मान सकते हैं कि चीनी हमारे खानपान का एक अहम हिस्सा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीनी मीठी होती है उतनी ही हानिकारक (Sugar Side effects) भी होती है, खास कर डायबिटीज के मरीजों के लिए और अगर आप स्वस्थ भी हैं तो भी चीनी से आपको बहुत सी बीमारियों के होने का रिस्क बढ़ जाता है।

चीनी का अधिक सेवन करना हमारे शरीर के लिए कितना अधिक खतरनाक होता है, इसके बारे में बहुत से शोध होते रहते हैं। हाल ही में कुछ भारतीय वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन किया है। इस अध्ययन में उन्होंने चीनी और तंबाकू से होने वाली हानियों के बारे में बात की है। चीनी और तंबाकू में एक ही तरह के रसायन होते हैं जिसे डोपमाइन कहा जाता है। आज हम चीनी के प्रयोग से होने वाले खतरों के बारे में बात करेंगे।

चीनी के प्रयोग का आंकड़ा

2010 के आंकड़ों के अनुसार, प्रति व्यक्ति चीनी का प्रयोग का स्तर 55 ग्राम तक पहुंच चुका है जबकि यह लेवल 2000 में 22 ग्राम प्रति व्यक्ति है। इसका मतलब यह होता है कि एक व्यक्ति एक साल में 18 किलो चीनी खा लेता है। केवल यही नहीं बल्कि भारत में हर साल होने वाली मृत्यु के 80% कारण डायबिटीज, कैंसर और हृदय रोग ही हैं।

अधिक मात्रा में कर रहे हैं शुगर का सेवन तो हो सकती हैं यह बीमारियां

सबसे पहली बीमारी जो आपको अधिक चीनी का सेवन करने से हो सकती है वह है डायबिटीज। इसमें आपके शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और यह एक खतरनाक और लंबे समय तक चलने वाली बीमारी है। भारत में इस बीमारी के मरीज सबसे अधिक संख्या में हैं। रिकॉर्ड्स के मुताबिक 2017 में भारत में डायबिटीज के लगभग 72 लाख केस पाए गए थे और यह अनुमान लगाया जाता है कि 2045 तक यह केस दोगुने हो जायेंगे।

कितनी मात्रा में चीनी खाना चाहिए?

अगर आप खुद को बीमारियों से दूर और हेल्दी रखना चाहते हैं तो एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आपको एक दिन में चीनी का सेवन बहुत ही कम या सीमित मात्रा में करना चहिए। आप शुगर की बजाए वह सब चीजें खा सकते हैं जिनमें प्राकृतिक रूप से ही मीठापन होता है जैसे कुछ फल। इससे आपको बीमारियां नहीं होंगी। अगर आपको किसी बीमारी के आसार हैं तो शुगर की चीजों से दूरी बनानी शुरू कर दें। सामान्य बीएमआई वाले वयस्क के लिए, डब्ल्यूएचओ केवल 6 चम्मच चीनी की सिफारिश करता है, जो करीब 25 ग्राम है।

शुगर के विकल्प

अगर आप ऐसी चीजों की तलाश में हैं जिन्हें आप मीठे के विकल्प के रूप में प्रयोग कर सकते हैं तो अपनी रसोई को इन चीजों से भर लें ताकि आप गलती से चीनी अधिक न खा लें। आप ड्राई फ्रूट्स, फल या सबूत अनाज खा सकते हैं और रिफाइंड शुगर का प्रयोग कम कर सकते हैं।

अगर आप सिगरेट नहीं पीते हैं और अधिक शुगर का सेवन करते हैं तो आप में और एक धूम्रपान करने वाले व्यक्ति में कोई अंतर नहीं है क्योंकि आप दोनों को ही एक जैसे नुकसान होंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.