1 दिन में कितनी चीनी खा सकते हैं? जानिए शुगर खाने की सही मात्रा

How Much Sugar Eat Per Day : हम में से कई लोग एक दिन में कई चम्मच चीनी खा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको पूरे दिन में कितनी चम्मच चीनी खानी चाहिए? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इस लेख में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 6, 2024 5:45 PM IST

How Much Sugar Eat Per Day : चीनी स्वास्थ्य के लिए हेल्दी नहीं होती है, इस बात से हम काफी अच्छी तरह से वाकिफ हैं। लेकिन फिर भी हम में से कई लोग पूरे दिन में कई चम्मच चीनी का सेवन करते हैं। क्या आपने चीनी खाते वक्त सोचा है कि आपको पूरे दिन में कितनी चम्मच चीनी खानी चाहिए? अगर नहीं, तो एक बार इसपर विचार जरूर करें। क्योंकि जरूरत से अधिक चीनी का सेवन करना आपको कई परेशानियों से घेर सकता है। मुख्य रूप से इसकी वजह से हार्ट डिजीज, मोटापा, डायबिटीज जैसी परेशानी का खतरा काफी ज्यादा बढ़ सकता है। ऐसे में आपको यह जानना बहुत ही जरूरी है कि एक स्वस्थ व्यक्ति को पूरे दिन में कितनी मात्रा में चीनी खानी चाहिए? आइए इस लेख में जानते हैं 1 दिन में कितनी मात्रा में खानी चाहिए चीनी?

1 दिन में कितनी चीनी खा सकते हैं? - How Much Sugar Should Eat a Day

चीनी खाने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ने की संभावना बढ़ सकती है, क्योंकि चीनी में कैलोरी काफी अधिक होती है। वहीं, यह शुगर बढ़ाने का कारण बनती है। www.ncbi.nlm.nih.gov के मुताबिक, एक स्वस्थ महिला को पूरे दिन में 6 टीस्पून यानि 25 ग्राम से अधिक चीनी नहीं खानी चाहिए। वहीं, एक स्वस्थ पुरुष को पूरे दिने में 9 टीस्पून यानि 38 ग्राम से अधिक चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप इससे अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करते हैं, तो इससे आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।

क्या चीनी खाने से वजन बढ़ता है? - Does Sugar Gain Weight

जी हां, चीनी खाने से आपके शरीर का वजन बढ़ सकता है। हालांकि, चीनी के अलावा कई अन्य कारण भी होते हैं, जिसकी वजह से आपका वजन बढ़ सकता है। रिसर्च में बताया गया है कि चीनी का अधिक मात्रा में सेवन करने पर आपके शरीर में अतिरिक्त कैलोरीज जमा होने लगती है, जिसकी वजह से आपके शरीर का वजन बढ़ने लगता है। इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट अधिक मात्रा में चीनी खाने की सलाह नहीं देते हैं। चीनी ही शरीर में कैलोरी की मात्रा को बढ़ाने में सबसे बड़ा कारण होती है।

Also Read : 15 दिन तक चीनी न खाने से क्या होगा? जानिए शरीर में दिखने वाले बदलाव

चीनी खाने के अन्य नुकसान - Side Effects of Eating Sugar

  • यदि आप बहुत अधिक चीनी खाते हैं, तो आपको टाइप 1 डाइबिटीज होने का खतरा हो सकता है।
  • यदि आप रोजाना बहुत अधिक चीनी खाते हैं, तो यह आपके पेन्क्रियास में इंसुलिन का अधिक उत्पादन करने का कारण बन सकता है।
  • अधिक चीनी का सेवन करने से हृदय संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
  • अधिक चीनी के सेवन से मोटापा बढ़ सकता है।
  • ज्यादा मीठा खाने से भी सिरदर्द और तनाव जैसी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

Disclaimer: इस लेख में दी गयी जानकरी एक इन्फॉर्मेशन के तौर पर है। इसे डॉक्टर्स की सलाह समझने की गलती न करें। अगर आप चीनी का अधिक सेवन करते हैं, तो उसके लिए सही जांच और सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source