1 दिन में कितना प्रोटीन लेना चाहिए? जानें ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक के हेल्दी सोर्स

How much protein eat in a day : प्रोटीन हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि आप अपने नाश्ते, लंच और डिनर में किन चीजों को शामिल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 16, 2025 12:45 PM IST

Sources of protein : प्रोटीन हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी होता है, यह बताने की जरूरत नहीं है। दरअसल, प्रोटीन न सिर्फ बॉडी बनाने बल्कि मांसपेशियों के लिए निर्माण के लिए भी जरूरी होता है। इसके अलावा, हेल्दी रहने और दिनभर एनर्जेटिक बने रहने के लिए भी प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। हालांकि, प्रोटीन लेने की मात्रा व समय बहुत मायने रखता है, क्योंकि अगर आप रात के समय ज्यादा मात्रा में प्रोटीन लेते हैं, तो इसे पचाना काफी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में हम आपको प्रोटीन की मात्रा, समय और अन्य चीजों के बारे में भी विस्तार से बताते हैं। पर पहले यह जान लेते हैं कि प्रोटीन का सेवन क्यों जरूरी होता है।

प्रोटीन का सेवन क्यों ज़रूरी है?

रिसर्च से भी यह साबित हुआ है कि प्रोटीन लीन बॉडी मास बनाए रखने में मददगार होता है। दरअसल, प्रोटीन मसल लॉस (सार्कोपेनिया) को रोककर हेल्दी एजिंग में मदद करता है और पेट को भी काफी भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे ओवर ईटिंग से बचने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा, प्रोटीन ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखने, फिजिकल एक्टिविटी के बाद रिकवरी में मदद करने और मेटाबॉलिज़्म को एक्टिव रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। हालांकि, हर व्यक्ति की रोज़ाना प्रोटीन की ज़रूरतें अलग-अलग होती है।

एक व्यक्ति के लिए कितना जरूरी होता है प्रोटीन

एक हेल्दी व्यक्ति के लिए आमतौर पर हर दिन अपनी बॉडी के अनुसार, प्रति किलोग्राम लगभग 0.8 g प्रोटीन लेने की सलाह दी जाती है, जो बेसिक हेल्थ के लिए जरूरी होता है। इसके अलावा, मसल्स के बेहतर मेंटेनेंस के लिए हर दिन लगभग 1.2 g/kg प्रोटीन लेने की सलाह दी जाती है।

प्रोटीन को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल

हेल्दी नाश्ते से करें अपनी शुरुआत

स्टडीज़ से पता चलता है कि हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट (जैसे 30–35g प्रोटीन) से पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक तो रहते ही हैं, साथ दिन में बाद में भूख भी कम लगती है और शाम को स्नैकिंग कम होती है। इसलिए आप अपने ब्रेकफास्ट में 3 अंडे, 100 ग्राम पनीर, दाल वाला चीला या फिर ग्रीक योगर्ट शामिल कर सकते हैं।

लंच में होने चाहिए ये चीजें

सिर्फ नाश्ता ही नहीं आपका लंच भी ऐसा होना चाहिए, जिसमें प्रोटीन से भरपूर ऐसी चीजें होनी चाहिए, जो न सिर्फ आपको शाम तक एनर्जी दे बल्कि पचने में भी आसान हो। दरअसल, स्टडीज की मानें, तो हर मील में प्रोटीन का अच्छा सोर्स होना चाहिए। जो एनर्जी बनाए रखने और मसल्स की मरम्मत में मदद करे। लंच में प्रोटीन को शामिल करने लिए आप ग्रिल्ड चिकन, मछली, अंडे, पनीर, टोफू, या फलियां शामिल कर सकते हैं। वहीं, जो वेजिटेरियन लोग हैं उनके लिए दाल-चावल, या चपाती बेहतर ऑप्शन है।

डिनर में शामिल करें ये चीजें

प्रोटीन की मात्रा आपके शरीर में बनी रहे, इसके लिए डिनर में राजमा, छोले, दाल का सूप, पनीर करी, या टोफू स्टिर-फ्राई जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं। हालांकि, डिनर जितना हल्का हो, उतना बेहतर होता है।

Highlights

  • प्रोटीन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही जरूरी है।
  • प्रोटीन के रूप में आप मछली, पनीर, चीज जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।
  • प्रोटीन के रूप में आप छोले, दाल का सूप जैसी चीजें भी खा सकते हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source