
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 29, 2023 4:11 PM IST
Protein Diet
Protein Requirements by Age: प्रोटीन हमारे आहार का अहम हिस्सा माना जाता है। प्रोटीन हमारे शरीर के हर एक सेल्स में मौजूद होती हैं। ऐसे में शरीर को भरपूर रूप से प्रटोन की आवश्यकता होती है। हर रोज प्रोटीनयुक्त आहार का सेवन करना जरूरी होता है। प्रोटीन की मदद से डैमेज कोशिकाओं की मरम्मत होती है। साथ ही यह स्किन, हड्डियां, सेल्स, बालों के निर्माण में भी मददगार होता है। शरीर में प्रोटीन को तैयार करने के लिए कई तरह के एमिनो एसिड की जरूरत की जरूरत पड़ती है। क्या आप जानते हैं कि आपको पूरे दिन में कितनी मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती (protein demand per day) है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इस लेख में जानकारी देंगे। आइए जानते हैं आपको पूरे दिन में कितनी मात्रा में प्रोटीन की जरूरत (protein requirements by age) होती है?
19 उम्र के बाद पुरुष वयस्कों के लिए प्रोटीन 56 ग्राम
19 उम्र के बाद के महिला वयस्कों के लिए प्रोटीन 46 ग्राम
14 से 18 उम्र के किशोरों के लिए प्रोटीन 52 ग्राम
14 से 18 उम्र के किशोरियों प्रोटीन 46 ग्राम
9-13 उम्र के बच्चों के लिए प्रोटीन 34 ग्राम
4-8 उम्र के बच्चों के लिए प्रोटीन 19 ग्राम
1-3 उम्र के बच्चों के लिए प्रोटीन 13 ग्राम
शरीर की कोशिकाओं के निर्माण के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। इसके अलावा प्रोटीन कई तरह के हमारे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। भरपूर रूप से प्रोटीनयुक्त आहार का सेवन करने से ब्लड क्लॉटिंग, इम्यून सिस्टम, आंखों की रोशनी, फ्लूड बैलेंस, हार्मोन समस्याएं, प्रेग्नेंसी में होने वाली परेशानी इत्यादि को कम किया जा सकता है। ऐसे में आपको अपने उम्र के हिसाब से प्रोटीन लेना जरूरी होता है।
शरीर में प्रोटीन की कमी के कारण मानसिक और शारीरिक रूप से स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसकी वजह से व्यक्तियों को काफी ज्यादा कमजोरी, थकान, बार-बार बीमार पड़ना, मूड स्विंग जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों को प्रोटीन की कमी के कारण शरीर में सूजन और घाव भरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, शरीर में काफी ज्यादा प्रोटीन की कमी होने पर एनोरॉक्सिया जैसे इटिंग डिसोर्डर होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आपको प्रोटीन की कमी के लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
शरीर में प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करें। अधिकतर लोग प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए सी फूड, अंडे, मीट जैसे आहार का सेवन करें। अगर आप शाकाहारी है, तो आप बींस, दालें, ड्राई फ्रूट, सोया प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन भरपूर रूप से मौजूद होता है। इसके अलावा डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, पनीर, छाछ, चीज, दही इत्यादि में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है।
शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर कई तरह की परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करें। साथ ही अगर आपकी परेशानी बढ़े तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।