
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Updated : November 25, 2025 1:29 PM IST
Ek Din Mai Kitni Mungfali Khaye: अब सर्दियों आ गई हैं और वो दिन भी जब लोग दिन में धूप में बैठकर और रात को आग सेकते हुए मूंगफली खाते हैं। कुछ लोग तो ट्रेवल करते समय भी मूंगफली खाते रहते हैं। मूंगफली हमारी हेल्थ के लिए बहुत अच्छी होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट होता है जो शरीर में एनर्जी देने, पेट को भरा-भरा फील कराने और क्रेविंग को कम करने में मदद करता है।
लेकिन उन लोगों का क्या जिन्हें खुद मूंगफली खाने की लत हो? ऐसे लोगों के लिए हद से ज्यादा मूंगफली खाना नुकसानदायक हो सकता है। जी हां, हमें एक दिन में कितनी मूंगफली खानी चाहिए, यह भी तय है और अगर आप दिन में और फिर रात को भी पीनट खा रहे हैं तो रुक जाएं। पहले मूंगफली खाने के फायदे, नुकसान, खाने का तरीका व मात्रा के बारे में जान लें।
जैसा कि हमने आपको बताया कि मूंगफली में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट, कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन ई और बी पाया जाता है। यह सभी पोषक तत्व कई फायदे दे सकते हैं जैसे-
कुछ रिपोर्ट के मुताबिक हमें एक दिन में 30-50 ग्राम मूंगफली का सेवन करना चाहिए। यानी कि पूरे दिन भर में 1-2 मुट्ठी मूंगफली खाना ही आपके लिए फायदेमंद है और अगर आर अधिक मात्रा में खाते हैं तो यह शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती है। कैसे? आइए आपको बताते हैं।
देखा गया है कि वह लोग जो अधिक मात्रा में मूंगफली खाते हैं उन्हें पेट से जुड़ी समस्याएंजैसे गैस, पेट दर्द, एसिडिटी, यूरिक एसिड बढ़ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मूंगफली में कैलोरी और फैट भी अधिक होता है ऐसे में जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनका वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा गला खराब होना भी ज्यादा मूंगफली खाने का लक्षण हो सकता है।
कुछ लोग दुकान से लाने के बाद डायरेक्ट मूंगफली खा लेते हैं तो कुछ उन्हें घर लाकर भूनते हैं और फिर स्नैक्स या चटनी बनाकर खाते हैं। ऐसे में अगर आप ज्यादा पौष्टिक तत्व खाना चाहते हैं तो मूंगफली को कच्चा ही खा लें। वरना भूनकर खाने और अन्य तरीकों से खाने पर भी आपको इसके लाभ मिल सकते हैं। इसलिए मूंगफली को कैसे खाना है, यह आपकी पसंद है। आप चाहें तो मूंगफली को घी में भूनकर उसमें नमक डालकर ट्रेवल स्नैक्स की तरह खा सकते हैं।
वह लोग जिन्हें दिल से जुड़ी बीमारियां हैं, डायबिटीज है, मोटापा है, हड्डियां कमजोर हैं, कैंसर है, डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हैं, उनके लिए मूंगफली खाना फायदेमंद होता है। अगर घर में कोई बूढ़ा व्यक्ति है जो मूंगफली को चबा नहीं सकता है तो आप उनके लिए चटनी या फिर घर पर पीनट बटरतैयार कर सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
मूंगफली की तासीर गर्म होती है।
100 ग्राम मूंगफली में लगभग 25.8 ग्राम प्रोटीन होता है।
जिन लोगों को एलर्जी, पाचन संबंधी समस्या (जैसे एसिडिटी, गैस), उच्च रक्तचाप या हृदय रोग है, उन्हें मूंगफली नहीं खानी चाहिए
एक दिन में 50 ग्राम यानी एक मुट्ठी मूंगफली पर्याप्त होती है।