रोजाना कितना घी खाना चाहिए? जानें सही मात्रा और डाइट में शामिल करने का तरीका

Ghee Benefits in Hindi: घी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इसलिए इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। घी खाने से ताकत मिलती है और कई रोग दूर होते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : December 17, 2025 3:22 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

Ghee Benefits: क्या आप घी खाते हैं? अगर हां, तो एक दिन में कितना घी खाते हैं? हर व्यक्ति अपनी डाइट में घी शामिल करता है, लेकिन इसकी मात्रा तय नहीं करता है। कोई घी का सेवन ज्यादा मात्रा में करता है, तो कोई कम मात्रा में। लेकिन, घी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अन्यथा, हृदय रोग विकसित हो सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एक दिन में कितना घी खाना चाहिए? या फिर घी का सेवन कैसे करना चाहिए? तो आपको बता दें कि घी को रोज की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। घी खाने से शरीर को ताकत मिलती है और व्यक्ति ऊर्जावान महसूस करता है। घी खाने से कई रोग दूर होते हैं, अगर आप घी का सेवन करेंगे तो इससे पाचन-तंत्र मजबूत बनता है। घी खाने से त्वचा का निखार भी बढ़ता है। इसलिए घी का सेवन जरूर करें। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं रोज कितना घी खाना चाहिए?

एक दिन में कितना घी खाना चाहिए?

घी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए घी खाने की सलाह दी जाती है। एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 1 से 2 चम्मच घी जरूर खाना चाहिए। दरअसल, घी में फैट और कैलोरी ज्यादा होते हैं, इसलिए घी का ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। इससे वजन बढ़ सकता है और हृदय रोगों का जोखिम भी बढ़ सकता है। इसलिए आपको कम मात्रा में ही घी खाना चाहिए। इससे आपको घी के सारे लाभ मिलेंगे और आप स्वस्थ भी महसूस करेंगे।

घी को किन-किन तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है?

  • आप घी को सब्जी, दाल या खिचड़ी में डालकर खा सकते हैं। आप खाना पकाते हुए या खाने के ऊपर घी डाल सकते हैं। इससे पाचन में सुधार होता है। घी खाने का स्वाद भी कई गुना बढ़ा देता है।
  • रोट और पराठे पर भी घी लगाकर खाया जा सकता है। इससे रोटी सॉफ्ट और टेस्टी बन जाती है।
  • कई लोग पराठे में ऊपर से भी घी डालते हैं, जो काफी स्वादिष्ट लगता है।
  • घी को दूध या कॉफी में मिलाकर भी लिया जा सकता है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है
  • आप कूकिंग ऑयल के बजाय घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे खाना ज्यादा हेल्दी बनता है।
  • अगर आप सर्दियों में सूप पीते हैं, तो इसमें भी घी मिलाकर ले सकते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source