खाने में कितना घी आपके लिए है सुरक्षित? जानें घी की सही मात्रा और घी खाने का सही तरीका

बदलते वक्त के साथ-साथ कुछ अध्ययनों में ये दावा किया गया है कि घी का सही सेवन स्वाभाविक रूप से इम्यूनिटी, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और भी कई फायदे दे सकता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : August 13, 2021 4:59 PM IST

मौजूदा वक्त में अपनी फिटनेस का ख्याल रखने वाले लोग और हेल्दी फूड्स का विकल्प चुनने वाले व्यक्ति सदियों से चली आ रही परंपराओं में अब विश्वास नहीं रखते हैं। इन परंपराओं को अब अनहेल्दी बताया जाता है लेकिन आज भी हर भारतीय व्यंजन में इसका उपयोग होता है, जिसका नाम है 'घी'। किसी समय में घी को रिफाइंड तेल की तुलना में अनहेल्दी माना जाता था और ऐसा कहा जाता था कि घी के सेवन से शरीर पर चर्बी बढ़ती है और हमारी नसें ब्लॉक होना शुरू हो जाती हैं। इससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि बदलते वक्त के साथ-साथ कुछ अध्ययनों में ये दावा किया गया है कि घी का सही सेवन स्वाभाविक रूप से इम्यूनिटी, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और भी कई फायदे दे सकता है। क्या आप जानते हैं कि घी की कितनी मात्रा आपके लिए फायदेमंद हो सकती है? तो चलिए जानते हैं।

क्यों खाना चाहिए घी?

घी का इस्तेमाल भारतीय घरों में खाना पकाने के लिए किया जाता है और इसके असाधारण गुणों ने ही इसे आयुर्वेद और सिद्ध दवाओं में इस्तेमाल किया जाने वाला एक बेहतरीन घटक बनाया है। कुछ वक्त तक आलोचना झेलने के बाद अब हेल्थ एक्सपर्ट इसे आपकी डाइट का एक अहम हिस्सा बता रहे हैं क्योंकि ये आपके पोषण को दोगुना कर सकता है, मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी को बढ़ा सकता है लेकिन ये सभी फायदे प्राप्त करने के लिए आपको एक दिन में कितना घी का सेवन करना चाहिए, सवाल ये उठता है। आइए जानते हैं, कितना घी सेहत के लिए वरदान है।

घी के स्वास्थ्य लाभ

1-घी, हेल्दी फैट, विटामिन ए, ई, के और डी के गुणों से भरा होता है।

2-ओमेगा -3 फैटी एसिड की उपस्थिति के कारण घी, हड्डियों के स्वास्थ्य, हृदय स्वास्थ्य और मस्तिष्क के कामकाज में सुधार कर सकता है।

3- घी में बेहतरीन एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से संपन्न होता है, जो सूजन और शरीर के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

4-यह लेक्टेटिव के रूप में भी काम करता है, जो कब्ज और अन्य पाचन रोगों से राहत दिलाने में मदद करता है।

5-घी का नियमित सेवन मेटाबॉलिक रेट में सुधार कर सकता है और एलर्जी, फ्लू, सर्दी और खांसी जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।

क्या घी दिल के लिए हानिकारक है?

कुछ अध्ययन बताते हैं कि प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड होने के कारण घी का सीमित मात्रा में सेवन हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और धमनियों को बंद होने से रोकता है। वास्तव में, घी में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है, जिससे खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है और ज्यादा सेवन से धमनियां बंद हो सकती हैं। इसलिए हृदय को स्वस्थ रखने के लिए वसा का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है।

एक्सपर्ट की मानें तो अपनी डाइट में हमें रोजाना 2-3 चम्मच घी जरूर डालना चाहिए, जो आपके हृदय को स्वस्थ रहता है।

डाइट में कैसे शामिल करें घी

अपनी डाइट में घी शामिल करने का सबसे आसान तरीका है कि दाल या फिर सब्जी तैयार करते वक्त घी, कड़ी पत्ता, लाल मिर्च और लहसुन का तड़का तैयार करें और प्रयोग करें। आप अपने सब्जी में एक चम्मच घी भी मिला सकते हैं या अपनी चपातियों पर थोड़ा घी लगा सकते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित करें कि आप अपने भोजन में बहुत अधिक घी न डालें क्योंकि ये आपके लिए अनहेल्दी हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.