
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : January 15, 2021 5:25 PM IST
Excess Fiber: ये 5 संकेत और लक्षण बताते हैं कि आप कर रहे हैं अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन।
Side Effects of Fiber in Hindi: फाइबर कई खाद्य पदार्थों, फलों में मौजूद होता है। यह शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो सबसे ज्यादा पेट की सेहत को दुरुस्त रखता है। खासतौर से फाइबर कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम, गट यानी पेट की सेहत, शरीर में ब्लड ग्लूकोज लेवल को बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, 50 वर्ष से कम उम्र के पुरुषों को दिनभर में 38 ग्राम और महिलाओं को डेली 25 ग्राम फाइबर (Excess Fiber) की आवश्यकता होती है। वहीं, 1 से 3 वर्ष के बच्चों को 19 ग्राम, 4 से 8 वर्ष के बच्चों को 25 ग्राम और 14 से 18 वर्ष की किशोर लड़कियों को 26 ग्राम और लड़कों को 38 ग्राम फाइबर का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए।
फाइबर (Fiber) का सेवन नहीं करने से पाचनशक्ति कमजोर हो सकती है। कब्ज की समस्या हो सकती है। हालांकि, कुछ लोगों को पेट संबंधित समस्याएं अधिक होती हैं, इसलिए वे बहुत ज्यादा फाइबर युक्त आहार लेने लगते हैं। किसी भी चीज का सेवन अत्यधिक मात्रा में करने से फायदे की बजाय नुकसानदायक साबित हो सकता है। आप जानना चाहते हैं कि आप सही मात्रा में फाइबर का सेवन कर रहे हैं या नहीं, तो शरीर में होने वाले इन संकेतों (Signs of Consuming Too Much Fiber) पर गौर करें। याद रखें, जरूरत से ज्यादा फाइबर के सेवन के नुकसान (Side effects of Fiber) भी हो सकते हैं...
फाइबर मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं घुलनशील (Soluble fiber) और अघुलनशील (Insoluble fiber)। इन दोनों फाइबर के अलग-अलग कार्य होते हैं और दोनों का ही डायजेशन (Digestion) में अलग भूमिका होती है।
जब आप अधिक मात्रा में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने लगते हैं, तो आपको गैस, ब्लोटिंग आदि समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा तब होता है, जब आपका पाचन तंत्र एक साथ अत्यधिक मात्रा में शरीर में पहुंचने वाले फाइबर को पचा या तोड़ नहीं पाता। नहीं पचने के कारण ही आप गैस, ब्लोटिंग की समस्या से परेशान (Side Effects of Fiber in Hindi) रहते हैं।
किसी भी भोजन को खाने के लिए उसका सही तरीके से पचना जरूरी है। उस पाचन क्रिया के लिए पर्याप्त समय की भी जरूरत होती है। अत्यधिक फाइबर युक्त आहार लेने से भोजन गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट से जल्दी पास होता है, जिससे आपको दस्त की समस्या शुरू हो सकती है।
एक्सपर्ट के अनुसार, फाइबर पानी को सोखने का काम करता है। ऐसे में हाई फाइबर युक्त फूड्स के सेवन के बाद यह घुलने के लिए शरीर से अधिक पानी का सोख लेता है। इससे कब्ज की समस्या शुरू हो जाती है। सुबह में आपको मल त्याग करने में तकलीफ (Excess Fiber Side Effects in Hindi) हो सकती है।
फाइबर के अधिक सेवन के बाद यदि आप कम पानी पीते हैं, तो आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है। दरअसल, फाइबर को घुलने के लिए पानी की आवश्यकता अधिक होती है। जब शरीर में फाइबर की अधिक मात्रा होती है, तो यह शरीर में मौजूद पानी को सोख लेती है।
फाइबर का अत्यधिक सेवन पेट दर्द का कारण भी बन सकता है। शरीर में फाइबर अधिक जाने से पाचन तंत्र धीमी गति से काम करता है, जिससे पेट दर्द शुरू हो सकता है।
अधिक मात्रा में फाइबर खाना हो सकता है नुकसान दायक इसीलिए रखें इन 4 बातों का ध्यान