Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

1 सेब में कितनी कैलोरी होती है? जानिए इसमें मौजूद पोषक तत्व

How Many Calories Are in an Apple : सेब स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। यह वजन कम करने से लेकर हृदय स्वास्थ्य को बेहतर कर सकता है। आइए जानते हैं एक मध्यम आकार के सेब में कितनी कैलोरी होती है?

1 सेब में कितनी कैलोरी होती है? जानिए इसमें मौजूद पोषक तत्व
VerifiedMedically Reviewed By:

Written by Kishori Mishra |Published : August 29, 2024 12:55 PM IST

How Many Calories Are in an Apple  : सेब में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होते हैं। नियमित रूप से अगर आप 1 सेब का सेवन करते हैंं, तो इससे आपके शरीर का शुगर लेवल कम होता है। साथ ही यह हृदय स्वास्थ्य को भी बेहतर कर सकता है। सेब में कई तरह के फाइबर, विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। कई रिसर्च से पता चलता है कि सेब खाने से आपके सेहत को कई जबरदस्त लाभ हो सकते हैं। अगर आप रोजाना सेब खाते हैं, तो आपका वजन भी कम होता है। हम में से कई लोग सेब में मौजूद कैलोरी के बारे में नहीं जानते हैं। अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि 1 सेब में कितनी कैलोरी होती है? अगर आपके मन में भी इस तरह का सवाल है, तो इस लेख में हम आपके इस सवाल का जबाव देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं 1 सेब में कितनी कैलोरी होती है और इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में विस्तार से-

1 सेब में कितनी कैलोरी होती है? - How Much Calories are there in one apple

इस विषय पर न्यूट्रिशनिस्ट कविता रस्तोगी का कहना है कि एक सेब में कितनी कैलोरी होती है, यह सेब के आकार और वजन पर निर्भर करता है। अगर आप 1 मध्यम आकार का सेवन यानि करीब 182 ग्राम का सेब बिना छिलके के साथ खाते हैं, तो आपके शरीर को लगभग 94.6 प्राप्त हो सकती है। इसके अलावा आपको सेब खाने से कई अन्य तरह के पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन पोषक तत्वों के बारे में-

  • पानी - 156 ग्राम
  • प्रोटीन - 0.43 ग्राम
  • कार्ब्स - 25.1 ग्राम
  • चीनी - 18.9 ग्राम
  • फाइबर - 4.37 ग्राम
  • फैट - 0.3 ग्राम

Also Read : सेब के साथ इन चीजों का सेवन सेहत के लिए ठीक नहीं

Also Read

More News

सेब खाने से होने वाले फायदे क्या हैं? - Benefits of Apple

वजन करे कम

सेब खाने से आपके शरीर का वजन तेजी से कम होता है। इसमें ऐसे दो गुण होते हैं, जो आपके वजन को कम कर सकते हैं। पहला इसमें फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है। वहीं, दूसरा इसमें कैलोरी काफी कम होती है, दोनों ही गुण वजन घटाने के लिए अनुकूल होता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रोजाना 1 से 2 सेब का सेवन जरूर करें।

ब्लड शुगर करे कंट्रोल

लाइफस्टाइल की वजह से होने वाली टाइप-2 डायबिटीज की परेशानी को कम करने के लिए सेब का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। इससे पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। साथ ही यह कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हार्ट को रखे सुरक्षित

हृदय संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए आप सेब का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जो आपके हार्ट हेल्थ के लिए जरूर माना जाता है।