
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 29, 2024 5:01 PM IST
How many Bananas a Day Should you Eat : केला एक हेल्दी फलों में से एक है, जिसमें आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में असरदार होता है। इसके अलावा केला खाने से व्यक्ति का मूड बेहतर हो सकता है। अगर आप केले का नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो यह कई समस्याओं को दूर कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक व्यक्ति को पूरे दिन में कितना केला खाना चाहिए? अगर नहीं, तो यह जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी होता है। क्योंकि काफी मात्रा में केले का सेवन करने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। आइए नोएडा स्थित डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से जानते हैं एक व्यक्ति को पूरे दिन में कितना केला खाना चाहिए?
केला स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। लेकिन काफी अधिक मात्रा में इसके सेवन से बचना चाहिए। एक स्वस्थ्य व्यक्ति को 1 दिन में एक या दो केले से ज़्यादा नहीं खाना चाहिए। अगर आप काफी अधिक केला खाते हैं, तो आपका वजन बढ़ सकता है। क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट और चीनी दोनों होते हैं। ऐसे में आप इसका सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए।
केला काफी हेल्दी होता है, लेकिन सभी लोगों के लिए यह सुरक्षित नहीं होता है। उदाहरण के लिए, जिन लोगों को माइग्रेन की परेशानी होती हैं, अगर ऐसे लोग केला खाते हैं तो माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है।
इसके अलावा कुछ लोगों में एलर्जी की प्रतिक्रिया शुरू कर सकते हैं। एलर्जी के लक्षण आम तौर पर कुछ ही मिनटों में विकसित होते हैं और अगर आपको कोई प्रतिकूल प्रतिक्रिया होती है, तो आपको अपने एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।
केला स्वास्थ्य के लिए हेल्दी विकल्प होता है। लेकिन अगर आप किसी कारण से केला काफी ज्यादा खा रहे हैं या केला खाने के बाद आपको किसी तरह की परेशानी हो रही है, तो ऐसे में एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.