दिन में कितने चम्मच घी खाना चाहिए? बच्चे हों या बूढ़े, हर मर्द को खाना चाहिए इन 5 कारणों से घी

घी को केवल वजन बढाने के स्रोत के रूप में देखना सही नहीं होगा। अगर आप नियमित रूप से दिन में इतनी चम्मच घी खाते हैं तो आपको ये फायदे जरूर होंगे।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : February 27, 2021 3:24 PM IST

भारतीय परंपरा में घी को लेकर जितने स्वादिष्ट व्यंजन हैं उतने ही घी के सेवन को लेकर मतभेद और भ्रम भी फैले हुए हैं। अक्सर घी का शौक से सेवन करने वाले भी इसके स्वादिष्ट फ्लेवर के चलते या फिर घर-परिवार में पहले से बनी आदत की वजह से करते हैं, जिसमे अक्सर इसकी मात्रा का सही ध्यान नहीं रखा जाता जिससे इस तरह के भ्रम और भी पुख्ता होने लगते हैं। लेकिन ‘घी से वजन बढ़ता है’ या ‘कोलेस्ट्रोल का लेवल बिगड़ता है’ जैसी बातों को यूं ही मान लेने से पहले यह भी जान लेना बेहद आवश्यक है कि घी के हमारे आयुर्वेद में औषधीय गुण भी बताये गए हैं, गर्भवती महिलाओं तक को एक निश्चित मात्रा में घी का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जिससे गर्भावस्था और प्रसव दोनों के दौरान लाभ होता है, और होने वाले शिशु के स्वास्थ्य की दृष्टि से भी फायदेमंद होता है, साथ ही इसका सेवन स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए निश्चित रूप से घी को केवल वजन बढाने के स्रोत के रूप में देखना सही नहीं होगा। आइये घी के इन्हीं फायदों पर चर्चा करते हैं साथ ही इसका सेवन करने का सही तरीका जानते हैं:-

दिल्ली के एक्शन कैंसर हॉस्पिटल की सीनियर डायटिशियन शिखा कौशिश बता रही हैं घी से होने वाले फायदेः

दिल कि सेहत के लिए है अच्छा

शोध बताते हैं कि घी शरीर में बैड कॉलेस्ट्रोल को घटाने में मदद करता है साथ ही इसमें विटामिन के मौजूद होता है और ये दोनों ही स्थितियां हृदयरोगों के जोखिम को कम करतीं हैं।

हड्डियों को देता है मजबूती घी

निश्चित रूप से हड्डियों और हड्डियों के जोड़ों के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन के2 हड्डियों में कैल्शियम पहुंचने में सहायक होता है। रोजाना दूध के साथ साथ भोजन के समय उचित मात्रा में घी का सेवन बच्चों के शारीरिक विकास के लिए फायदेमंद है।

त्वचा और बालों के लिए भी वरदान

घी का नियमित सेवन त्वचा को भी निखार देता है और बालों को भी स्वस्थ बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन ई बालों की ग्रोथ के लिए आवश्यक होता है और त्वचा की कोशिकाओं के लिए फायदेमंद होता है और रिंकल फ्री बनाने में मदद करता है, साथ ही खुश्की दूर करता है और ग्लो भी देता है।

स्मोकिंग पॉइंट हाई होता है

अन्य सभी तेल भोजन बनाते वक़्त जल्दी जल जाते हैं यानि कि गर्म होते वक़्त जल्दी टूट कर फ्री रेडिकल्स बनने लगते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदेह होते हैं। लेकिन घी सभी तेलों के मुकाबले देर तक गर्म किया जा सकता है और फायदेमंद बना रहता है।

हार्मोन संतुलन करने में मदद करता है

घी में मौजूद विटामिन के2, विटामिन डी, विटामिन ई और विटमिन ए व्यक्ति के शरीर में हारमोन बैलेंस करने का काम करता है। इस तरह से भारतीय परंपरा में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को घी और मेवों से बनीं पिन्नियां या लड्डू देने का तरीका वाकई बहुत कारगर है।

कितनी मात्रा में लें घी

एक सामान्य व्यस्क को दिन में एक से दो चम्मच घी का सेवन करना चाहिए। वहीं बच्चों को दो से तीन और बुजुगों को एक चम्मच का सेवन करना चाहिए।

घी खाने का सही तरीका बता रही हैं धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशेलिटी अस्पताल कि सीनियर डायटीशियन डॉक्टर पायल शर्माः

याद रहे किसी भी स्वास्थ्यवर्धक चीज़ को भी यदि अस्वस्थ तरीके से या गलत मात्र में खाया जाय तो उसके परिणाम भी सेहत को खराब करने वाले ही होंगे। यही बात कहीं न कहीं घी पर भी लागू होती है। किसी भी चीज़ का सेवन करने से पहले व्यक्ति को अपनी खुराक का पता होना चाहिए कि उसके अन्दर वाकई किस पोषक तत्व कि कितनी कमी है और उसी हिसाब से अपने भोजन कि सामग्री को तैयार करे। घी के विषय में भी ऐसी ही चंद बातों का ख्याल रखा जाना ज़रूरी है:-

  • घी को कभी भी ठन्डे या जमे हुए स्वरुप में न सेवन करें। क्योंकि यह पाचन में गड़बड़ी कर सकता है साथ ही, खांसी और जकड़न जैसी समस्या पैदा कर सकता है। इसके हमेशा पिघले या हलके गर्म रूप का सेवन करें।
  • अगर आप मोटापे के शिकार हैं तो घी के साथ साथ कोई भी फैट युक्त तत्व मूल रूप से आपके लिए नुक्सानदायक ही होगा। कोशिश करें कि व्यायाम आदि द्वारा अपना वजन सामान्य करने की कोशिश करें और वर्क आउट रूटीन और डाइट का सही अनुपात बनायें, जिसमें घी भी जोड़ा जा सकता है।
  • घी को हमेशा हवाबंद डिब्बे में रखें। अक्सर देखा गया है कि ढाबों आदि में यहां तक कि कई बार घरों में भी घी के बर्तन खुले रख दिए जाते हैं। लेकिन इससे हवा में मौजूद दूषित तत्व घी पर आकर चिपक जाते हैं और नुक्सान करते हैं।
  • घी वाला कोई भी व्यंजन खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी न पियें इससे तुरंत खांसी और जकड़न हो सकती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.