Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आप एक दिन में कितने अंडे खा लेते हैं, एक, दो या फिर चार? अंडा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन यह भी जानना जरूरी है कि एक दिन में कितने अंडा खाने से फायदा पहुंचता है। एक पूरे अंडे में वह सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो एक चिकन में पाए जाते है। हालांकि, अंडे का अत्यधिक सेवन ठीक नहीं है क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल, उच्च मात्र में होता है।
डायबिटीज में भी खाएं अंडे, नहीं होंगी दिल की बीमारियां
एक दिन में कितने अंडे खाएं ?
एक हेल्दी व्यक्ति को प्रति दिन तीन अंडे (पूर्ण अंडे) खाने की सलाह दी जाती है। इससे अधिक अंडे का सेवन सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में अंडे से होने वाले अनेक प्रकार के स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए प्रति दिन अधिक से अधिक तीन अंडे का सेवन किया जा सकता है। इससे व्यक्ति के कुल कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कोई विशेष वृद्धि नहीं होती है। स्वास्थ्य स्थिति, दैनिक आहार और अनेक प्रकार के कारकों के आधार पर डॉक्टर द्वारा यह निर्धारित किया जा सकता है कि एक दिन में कितने अंडे का सेवन लाभकारी होगा? हेल्दी लोग एक दिन में अधिक से अधिक अंडे का सफेद भाग खा सकते हैं।
जानें, आखिर क्यों नहीं खाना चाहिए चाय के साथ अंडा, सलाद, स्प्राउट्स
अंडे खाने से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल ?
अंडे खाने से कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है लेकिन लोगों को अंडे का सेवन एक निश्चित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है। एक अंडे के बीच वाले भाग यानी पीले भाग में लगभग 186 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल की मात्रा पाई जाती है, जो एक व्यक्ति के लिए उपयोगी दैनिक आवश्यकता का 62% है। इसके विपरीत, अंडे के सफेद भाग में अधिकतम प्रोटीन और कम कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। सामान्य अवस्था में एक स्वास्थ्य व्यक्ति के लिए प्रति सप्ताह अधिकतम 2 से 6 अंडे या अंडे के बीच के पीले भाग का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
एक सप्ताह में कितने अंडे खाएं
सप्ताह में कितने अंडे खाना लाभदायक है, यह तथ्य संबंधित व्यक्ति के स्वास्थ्य और दैनिक आहार पर निर्भर करता है। हालांकि, एक दिन में पूर्ण रूप से 3 अंडे और एक सप्ताह में 15 – 20 अंडे एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए लाभदायक होते हैं। सप्ताह में 20 अंडे के सेवन से कुल कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कोई विशेष वृद्धि नहीं होती है, लकिन इससे अधिक अंडे का सेवन मानव स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है।