प्रतिदिन कितने अंडे का सेवन है सुरक्षित? जानें अंडो की मात्रा और सेवन का तरीका

कई बार अंडे को संपूर्ण डाइट का दर्जा भी दिया गया है। अंडे स्वस्थ होते हैं और पोषण प्रदान करते हैं, लेकिन अंडे में कोलेस्ट्रॉल भी होता है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि वास्तव में एक दिन में कितने अंडे का सेवन करना सुरक्षित है? विशेषज्ञों के अनुसार, एक दिन में 300 मिलीग्राम से अधिक कोलेस्ट्रॉल का सेवन नहीं करना चाहिए और एक पूरे अंडे में लगभग 373 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 1, 2020 1:46 PM IST

अंडा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत तो है ही साथ ही यह सेलेनियम से लैस होने के साथ ही विटामिन डी, विटामिन बी 6, विटामिन बी 12, जिंक, कॉपर और आयरन में भी उच्च होता है। अंडे का सेवन बढ़ते बच्चों, एथलीटों और किसी बीमारी से उबरने वाले लोगों और सामान्य रूप से सभी के लिए आदर्श माना जाता है। कई बार अंडे को संपूर्ण डाइट का दर्जा भी दिया गया है। अंडे स्वस्थ होते हैं और पोषण प्रदान करते हैं, लेकिन अंडे में कोलेस्ट्रॉल भी होता है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि वास्तव में एक दिन में कितने अंडे का सेवन करना सुरक्षित है? विशेषज्ञों के अनुसार, एक दिन में 300 मिलीग्राम से अधिक कोलेस्ट्रॉल का सेवन नहीं करना चाहिए और एक पूरे अंडे में लगभग 373 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है। तो, क्या हृदय रोगियों को अंडे खाने से पूरी तरह से बचना चाहिए? और ऐसे लोगों के बारे में क्या जिन्हें कोई दिल की समस्या नहीं है? आज हम आपको बता रहे हैं कि प्रतिदिन कितने अंडो का सेवन सुरक्षित है।

एक दिन में कितने अंडो का सेवन किया जा सकता है?

एक दिन में एक अंडा खाना पूरी तरह से सुरक्षित होता है। चाहे पुरुष हो या महिला, दिन में 1 अंडा खाने से हृदय संबंधी कोई भी बीमारी नहीं होती है। मधुमेह और दिल की समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए भी प्रति दिन एक अंडा पूरी तरह से सुरक्षित है। यदि किसी व्यक्ति को हार्ट संबंधी समस्या है तो वह डॉक्टर की सलाह पर एक व्यक्ति प्रतिदिन दो अंडे का सेवन भी कर सकता है। यदि डॉक्टर इसे सेहत के लिए खतरा बताएं तो ऐसा न करें। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक समस्या बन सकती है।

National Nutrition Week 2020

क्या कहती है स्टडी?

पापुलेशन हेल्थ रिसर्च इन्सटीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक 21 देशों के 1,46,011 व्यक्तियों का मूल्यांकन किया गया जिसमें 6 महाद्वीप और विभिन्न आय स्तर के लोग शामिल थे। स्टडी में यह पाया गया कि एक दिन में एक अंडे का सेवन करने से कोई नुकसान नहीं है। अध्ययन में शामिल अधिकांश लोगों ने प्रति दिन एक या उससे कम अंडे का सेवन किया और उन्हें कोई दुष्प्रभाव नहीं हुआ।

डायबिटीज और हृदय संबंधी रोग के लिए अंडा

वैसे तो दिन में एक अंडा खाना पूरी तरह से सुरक्षित भी है और काफी भी है। लेकिन अगर आप हाई प्रोटीन डाइट पर हैं तो आप प्रतिदिन तीन अंडो का सेवन भी कर सकते हैं। डायबिटीज और हृदय संबंधी समस्याओं वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए और एक दिन में एक से अधिक अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर अंडे के सेवन की बात की जाए तो वह पसंद के अनुसार किया जाता है। जिन लोगों को उबले अंडे खाना पसंद होते हैं वह ऐसे भी खा सकते हैं, जबकि जिन लोगों को आमलेट और भुजिया पसंद होती है वह इस तरह भी सेवन कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source