Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Who should Avoid eggs : सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग अंडे का सेवन करते हैं। दरअसल, अंडों का तासीर गर्म होता है, जो शरीर को गर्माहट देने में मददगार होता है। इसके अलावा, यह प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स होता है, जो लोग जिम जाते हैं या फिर अपनी बॉडी बनाना चाहते हैं, वे भी जमकर अंडों का सेवन करते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में भी ज्यादा अंडों का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। जी हां, आपने वह कहावत तो सुनी ही होगी कि किसी भी चीज की अति होना फायदे के बजाय नुकसानदायक हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको ज्यादा अंडे खाने से होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर किसी को पता होने चाहिए।
जो लोग ज्यादा अंडे खाते हैं, उन्हें दिल की प्रॉब्लम हो सकती है, क्योंकि ज्यादा अंडे आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा सकते हैं। दरअसल, अंडे की जर्दी में डाइटरी कोलेस्ट्रॉल काफी ज्यादा मात्रा में होता है, जो दिल की सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए जिन लोगों को दिल से जुड़ी कोई समस्या है, उन्हें ज्यादा अंडे खाने से बचना चाहिए। दरअसल, अगर आपका कोलेस्ट्रॉल ज्यादा बढ़ जाता है, तो इससे हार्ट ब्लॉकेज और हार्ट स्ट्रोक आने का खतरा रहता है।
जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं या फिर जिन्हें गैस ज्यादा बनती है, उनके लिए भी अंडे नुकसानदायक होते हैं। दरअसल, अंडे में सल्फर कंपाउंड मौजूद होता है, जिसको पचाने में मुश्किल हो सकती है। इसलिए अगर आप अंडे खा रहे हैं, तो थोड़े सावधान रहें और तले-भुने अंडे या ज्यादा तरी वाली अंडे की सब्जी न खाएं।
अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है, साथ ही तासीर में गर्म होता है। इसलिए इसे खाने से आपको मुहांसों या फिर अन्य स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। दरअसल, ये तो सभी जानते हैं जो लोग ज्यादा गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन बहुत ज्यादा करते हैं, उन्हें स्किन प्रॉब्लम बहुत ज्यादा होती है। इससे पिंपल्स, व्हाइटहेड्स, ऑयली स्किन समस्याएं काफी ज्यादा होती हैं। इसलिए स्किन प्रॉब्लम से जूझ रहे लोग अंडे का सेवन कम करें।
अगर आप दुबले-पतले हैं और किसी तरह की कोई एलर्जी नहीं है, तो अंडों का सेवनकर सकते हैं। हालांकि, अगर आप फैट कम करना चाहते हैं, तो ज्यादा अंडों का सेवन न करें। साथ ही मक्खन, तेल या फिर घी में तले हुए अंडे न खाएं, इससे वजन बढ़ सकता है, साथ ही आपके पेट की चर्बी भी बढ़ सकती है।
अगर आप किसी भी तरह की समस्या से बचे रहना चाहते हैं, तो दिन में सिर्फ 1 या दो अंडे खा सकते हैं। वहीं, अगर दिल की बीमारी, डायबिटीज़, या हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं, तो हफ़्ते में सिर्फ 3-4 अंडे ही खाना सेफ रहता है। इसके अलावा, आप अंडे का पीला भाग न खाकर सिर्फ सफेद भाग का ही सेवन कर सकते हैं, ज्यादा सही रहेगा।