Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दिन में 30 ग्राम ड्राई फ्रूट आपकी सेहत के लिए सबसे ज्यादा हेल्दी! जानें कितनी मात्रा में मिलाएं काजू, बादाम जैसे ड्राई फ्रूट

ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट के सेवन की सलाह देते हैं। हालांकि, नट और बीज में कैलोरी व फैट कम पाया जाता है लेकिन तब भी इनका अधिक सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

दिन में 30 ग्राम ड्राई फ्रूट आपकी सेहत के लिए सबसे ज्यादा हेल्दी! जानें कितनी मात्रा में मिलाएं काजू, बादाम जैसे ड्राई फ्रूट
दिन में 30 ग्राम ड्राई फ्रूट आपकी सेहत के लिए सबसे ज्यादा हेल्दी! जानें कितनी मात्रा में मिलाएं काजू, बादाम जैसे ड्राई फ्रूट

Written by Jitendra Gupta |Updated : November 7, 2020 11:34 AM IST

त्यौहारों का मौसम आते ही हमारे दिमाग में मिठाईयां, ड्राई फ्रूट और गिफ्ट लेने का ख्याल आता है लेकिन इनमें सबसे ज्यादा हेल्दी चीज हमारे लिए क्या है कभी आपने इस बारे में सोचा है। जी हां, त्यौहारों पर गिफ्ट के रूप में आने वाले ड्राई फ्रूट के डिब्बे हमेशा से सबके पसंदीदा रहे हैं। ड्राई फ्रूट तब तक आपके लिए हेल्दी हैं जब तक इनका सीमित मात्रा में सेवन किया जाए लेकिन जरूरत से ज्यादा ड्राई फ्रूट का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट के सेवन की सलाह देते हैं। हालांकि, नट और बीज में कैलोरी व फैट कम पाया जाता है लेकिन तब भी इनका अधिक सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। भले ही ड्राई फ्रूट ताजे फलों से प्राप्त होते हों लेकिन बाजार में आते-आते इनमें मौजूद पानी की मात्रा कम हो जाती है और इनमें कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। उदाहरण के लिए, बादाम और काजू में प्रति औंस 160 कैलोरी तक होती है। वहीं इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले चिया बीज और सूरजमुखी के बीज में भी कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है।

इसलिए इनका सेवन करते वक्त इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि ये भले ही खाने में स्नैक के रूप में काम आते हों लेकिन जरूरत से ज्यादा ड्राई फ्रूट का सेवन हमेशा एक जोखिम होता है। इसीलिए इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। लेकिन सबके मन में सवाल यही उठता है कि एक बार में कितने ड्राई फ्रूट खाने चाहिए?

Also Read

More News

ड्राई फ्रूट का नियमित सेवन कितना अच्छा है?

एक दिन में मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट या फिर अपने सलाद और डेसर्ट में नट्स, ड्राई फ्रूट और बीजों को शामिल करना आपके डाइट प्लान में आवश्यक विटामिन और मिनरल्स की आपूर्ति करने का एक अच्छा तरीका है। एक व्यक्ति के लिए लगभग 30 ग्राम ड्राई फ्रूट्स और नट्स का सेवन आदर्श माना जाता है, जो आपके हाथ की हथेली में बिल्कुल फिट बैठती है। हालांकि, ये ध्यान देने वाली बात है कि आपको सिर्फ एक ही ड्राई फ्रूट ही नहीं खाना है बल्कि आपको अलग-अलग ड्राई फ्रूट का सेवन करना चाहिए।

दिवाली पर ना करें जरूरत से ज्यादा सेवन

लोगों को इस दिवाली ड्राई फ्रूट के अधिक सेवन से सावधान रहना चाहिए। नट्स और सीड्स से बहुत अधिक कैलोरी प्राप्त करना बहुत ही आसान है। ड्राई फ्रूट्स में शुगर और कैलोरी भी अधिक होती हैं और अधिक मात्रा में इनके सेवन से कुछ समस्या पैदा हो सकती है जैसे कि वजन बढ़ना, गैस्ट्रिक समस्या, साथ ही डायबिटिक का ब्लड शुगर भी बढ़ सकता है। इसके अलावा सॉल्टी नट्स ब्लड प्रेशर, कब्ज या दस्त या पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कैसे मिलाएं 30 ग्राम नट्स

  • 4-7 बादाम रोजाना खाने से स्वास्थ्य बेहतर होता है।
  • एक दिन में 2-3 सूखे अंजीर सेवन के लिए आदर्श है।
  • खजूर आयरन, पोटेशियम, पोषक तत्वों और खनिजों का अच्छा स्त्रोत है। एक दिन में 1-2 मध्यम आकार के खजूर फायदेमंद हैं।
  • 10-12 किशमिश आपके लिए फायदेमंद है।
  • एक दिन में एक टुकड़ा या दो बड़े चम्मच कसा हुआ नारियल सेवन के लिए सबसे अच्छे हैं।
  • 6-7 पिस्ता, 4-5 काजू आपकी डाइट को संयमित करने का एक अच्छा तरीका है।

About the Author

... Read More