Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Chehre ka Glow Badane ke Liye Chukandar ka Juice: सर्दियों में चुकंदर का जूस खूब पिया जाता है। अधिकतर लोग अपनी विंटर डाइट में चुकंदर का जूस (Beetroot Juice for Skin) शामिल करते हैं। चुकंदर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। चुकंदर में मौजूद आयरन, शरीर में खून और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। इस जूस को पीने से एनीमिया रोग से बचाव होता है। चुकंदर का जूस त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। चुकंदर का जूस पीने से त्वचा से जुड़ी तमाम समस्याएं ठीक होती हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि चेहरे पर ग्लो लाने के लिए चुकंदर का जूस कितने दिनों तक पीना चाहिए?
चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आपको रोजाना चुकंदर का जूस जरूर पीना चाहिए। रोजाना चुकंदर का जूस पीने से त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं। इससे त्वचा का निखार बढ़ता है। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है। चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप 1-2 महीने तक रोजाना चुकंदर का जूस जरूर पिएं। 2 महीने तक चुकंदर का जूस पीने से स्किन का ग्लो बढ़ेगा।
चुकंदर में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। चुकंदर का जूस पीने से त्वचा का निखार बढ़ता है। इस जूस को पीने से त्वचा साफ होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।