
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 16, 2019 2:38 PM IST
एक दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए, जान लें। © Shutterstock
ऑफिस हो या घर बैठे-बैठे तीन-चार कप चाय तो आप पी ही जाते होंगे। सुबह उठते ही गर्मा-गर्म एक कप चाय ना मिले तो मूड फ्रेश नहीं होता। दिन की अच्छी शुरुआत नहीं होती। चाय एक ऐसी पेय पदार्थ है, जो जिंदगी का एक अहस हिस्सा है। हालांकि, कुछ लोगों को चाय की इतनी अधिक लत होती है कि वो दिन भर में न जाने कितनी कप चाय पी जाते हैं। चाय सेहत के लिए लाभकारी है या नुकसानदायक, इस पर अक्सर अध्ययन आते रहते हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल भी उठता है कि आखिर एक दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए।
क्या बच्चों को चाय या कॉफी देनी चाहिए, जानें
शोध क्या कहता है
यूनिवर्सिटी ऑफ मेरिलेड मेडिकल सेंटर द्वारा प्रकाशित एक जर्नल के अनुसार, एक दिन में चार कप चाय पीने से आपके शरीर को स्वस्थ रखने वाले कई यौगिकों की उचित मात्रा आपको मिल जाती है। लेकिन अगर आप एक दिन में चार कप से ज्यादा चाय का सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर को प्रभावित कर सकता है। अधिक चाय पीने से होने वाले प्रभावों के बारे में भी जान लें।
एलर्जी की समस्या
अगर आपको एलर्जी है तो ज्यादा चाय पीने से आपको अनिंद्रा, दिल में जलन, नर्वसनेस और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
प्रेगनेंसी में कॉफी-चाय के अधिक सेवन से हो सकता है गर्भपात
गर्भावस्था में चाय
चाय में पाए जाने वाला यौगिक टैनिन, फोलिक एसिड के अवशोषण में कमी लाता है जो जन्म दोष में कमी लाने वाला विटामिन हैं, इसलिए अगर आप गर्भवती हैं तो चाय कम से कम मात्रा में पिएं।
आयरन
चाय शरीर में आयरन के अवशोषण को भी प्रभावित करती है इसलिए कोशिश करें कि कभी भी भोजन के साथ चाय का सेवन न करें।
किडनी से स्टोन निकालने के लिए रोज पिएं अदरक और हल्दी की चाय
डिहाइड्रेट
जब आप अस्वस्थ होते हैं तो शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है इसलिए ऐसे समय में शरीर को हाइड्रेट रखने की जरूरत होती है। अधिक चाय का सेवन करेंगे तो शरीर डिहाइड्रेट भी हो सकता है।
हड्डियों की कमजोरी
अगर आप लंबे समय तक बहुत अधिक चाय का सेवन करते हैं, तब आपकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।