फिट रहने के लिए चाहिए कम कैलोरी वाले फूड्स? तो खाएं रोज एक सेब, जानें एक 1 Apple में कितनी कैलोरी

How many calories in a apple: रोजाना एक सेब खाना आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा है और आपके वजन कम कम करने में भी मदद करता है। चलिए जानते हैं एक सामान्य आकार का सेब खाने से आपके शरीर को कितनी कैलोरी मिलती है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : November 8, 2023 7:31 PM IST

Ek seb mein kitna calorie hota hai: आज के समय में बड़ी संख्या में लोग मोटापे से ग्रस्त हैं और इस कारण से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो रही हैं। मोटापा एक ऐसी स्थिति है, जो डायबिटीज जैसी क्रोनिक बीमारियों से लेकर हार्ट अटैक जैसी जानलेवा समस्याएं पैदा कर सकता है। वैसे तो मोटापे को सही लाइफस्टाइल और हेल्दी व बैलेंस्ड डाइट की मदद से कम किया जा सकता है, लेकिन कुछ लोगों को लिए ऐसा करना भी थोड़ा मुश्किल हो जाता है। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हेल्दी डाइट लेते हुए भी आप ज्यादा कैलोरी ले सकते हैं। इसलिए अगर आप अपने बढ़ते वजन पर रोक लगाना चाहते हैं, तो आपको हेल्दी चीजों में कैलोरी चेक करने की जरूरत है।

अब सेब को ही ले लीजिए शरीर के बढ़ते वजन पर रोक लगाने के लिए सेब का सेवन करना काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। सेब का सेवन करना न सिर्फ आपके शरीर के वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है, बल्कि इसके साथ-साथ यह आपके शरीर को कई फायदे भी प्रदान करता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक सेब में कितनी कैलोरी होती है। अगर आप भी शरीर का वजन कम करना चाहते हैं, तो चलिए इस बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां लेते हैं।

एक सेब में कैलोरी

वैसे तो सिर्फ सेब ही नहीं बल्कि किसी भी फल के अंदर मौजूद पोषक तत्व व कैलोरी की मात्रा उसके आकार पर निर्भर करती है। हालांकि, यदि सेब की बात करें तो सामान्य रूप से पके हुए और मध्यम आकार के सेब में लगभग 95 कैलोरी होती है। इसके अलावा सेब में 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स, 0 ग्राम फैट और 1 ग्राम प्रोटीन भी होता है। इसलिए शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए डाइट में सेब जैसे कम कैलोरी फूड्स को शामिल करना जरूरी है।

वेट लॉस में कैलोरी इनटेक

अगर आप अपने बढ़ते वजन को कम करना चाहते हैं, तो आपको यह साधारण सा फार्मूला समझना होगा कि आप जितनी भी कैलोरी ले रहे हैं, उससे ज्यादा आपको बर्न करनी होगी। मेयोक्लिनिक की एक रिपोर्ट के अनुसार व्यस्क महिलाओं को दिन में 1200 कैलोरी और पुरुषों को 1500 से ज्यादा कैलोरी नहीं लेनी चाहिए। इसके साथ-साथ आपको यह भी लक्ष्य रखना है कि जितनी कैलोरी आपने ली है उससे ज्यादा अब आपको बर्न करनी है।

कैसे करें कैलोरी बर्न

कुछ फिजिकल एक्टिविटी तेजी से आपके शरीर से कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकती हैं और इनमें आमतौर पर एरोबिक एक्टिविटीज शामिल हैं जैसे रनिंग, साइकलिंग और स्विमिंग आदि। इसके अलावा स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी ज्यादा कैलोरी खर्च करने में आपकी मदद कर सकता है जैसे वेटलिफ्टिंग, स्क्वाट्स, पुश-अप्स और प्लैंक आदि। शुरुआत में आप जितनी कैलोरी ले रहे हैं उसके जितना ही खर्च करने का लक्ष्य रखें और धीरे-धीरे उसे बढ़ाकर दिन में कम से कम 400 कैलोरी ज्यादा खर्च करें।

एक्सपर्ट्स की सलाह लें

हालांकि, आपके द्वारा ली जा ही हेल्दी डाइट में किडनी कैलोरी है आदि की सही जानकारी आपको डाईटीशियन व न्यूट्रिशनिस्ट ही दे सकते हैं। वहीं आप अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार कैसे और कितनी कैलोरी बर्न कर सकते हैं, इससे लिए किसी फिटनेस एक्सपर्ट या जिम ट्रेनर से संपर्क जरूर करें। यदि आपको पहले से कोई बीमारी जैसे डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर या हार्ट से जुड़ी कोई समस्या है, तो डाइट या लाइफस्टाइल में कोई भी बदलाव लाने से पहले डॉक्टर से बात जरूर कर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source