Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Calories in Water : एक वयस्क मानव शरीर के लगभग 60 प्रतिशत हिस्से में पानी होता है, जो एक स्वस्थ जीवन के लिए बहुत जरूरी है। यह शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है और पोषक तत्वों का परिवहन बेहतर कर सकता है, जिससे कोशिकाओं और टिश्यूज का निर्माण बेहतर हो सकता है। हम में से कई लोग पूरे दिन में 7 से 8 गिलास पानी पी लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी पानी में मौजूद कैलोरीज के बारे में सोचा है? शायद अबतक आपने इसमें मौजूद कैलोरी के बारे में नहीं जाना होगा। आइए इस लेख में जानते हैं पानी में मौजूद कैलोरी के बारे में विस्तार से?
डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि अगर आप सादा पानी पी रहे हैं, तो इसमें कैलोरी बिल्कलुल भी नहीं होती है। यानि आप कितनी भी मात्रा में पानी पी लें, इससे आपको किसी भी तरह की कैलोरीज नहीं मिलेंगी। बता दें कि कैलोरी आपके शरीर में डाइटमें मौजूद तीन पोषक तत्वों से आती है, जो कार्ब्स,फैट और प्रोटीन। सादे पानी में कार्ब्स, फैट और प्रोटीन तीनों ही नहीं होता है और इसलिए इसमें कोई कैलोरी नहीं होती। हालांकि, शराब में भी ये पोषक तत्व नहीं होते है, लेकिन इसमें कैलोरीज होती है।
लेकिन पानी में कार्ब्स, फैट, और प्रोटीन न होने के बावजूद इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम, जिंक और कॉपर जैसे मिनरल्स होते हैं। ऐसे में पानी स्वास्थ्य के लिए हेल्दी माने जा सकते हैं।
एक रिसर्च में पाया गया है कि 2 लीटर पानी पीने से एक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन का 8-16% कैल्शियम और मैग्नीशियम का 6-31% पूरा कर सकता है।
Also Read : 1 दिन में कितनी रोटी खानी चाहिए? जानिए वजन कम करने के लिए सही मात्रा
अगर आप सादा पानी के बजाय स्वाद या फ्लेवर्ड ड्रिंक्स का सेवन करना पसंद करते हैं, तो इसमें कैलोरीज होती है। मुख्य रूप से फ्लेवर्ड या कार्बोनेटेड किस्म के पानी में कैलोरीज होती हैं। हालांकि इनमें से कुछ ऐसे भी विकल्प होते हैं, जो कैलोरी-मुक्त होती हैं।
कार्बोनेटेड पानी, जिसे क्लब सोडा, सेल्टजर, स्पार्कलिंग या टॉनिक वॉटर के रूप में जाना जाता है, इनमें घुलनशील कार्बन डाइट ऑक्साइड होते हैं, जो कैलोरी युक्त होते हैं। यही वह चीज है, जो कार्बोनेटेड पानी को उसका फिज और तीखापन देती है। कार्बोनेटेड पानी सादा हो सकता है या स्वाद बढ़ाने के लिए नैचुरल टेस्ट या मिनरल्स हो सकता है।