
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : June 9, 2021 3:19 PM IST
छाछ का सेवन दोपहर में करना ज्यादा फायदेमंद होता है, यह भोजन को पचाने में मदद करती है।
चिलचिलाती गर्मी शुरू होने के साथ ही लू के थपेड़े पड़ने भी शुरू हो चुके हैं। दोपहर में इतनी गर्मी रहती है कि यदि कोई व्यक्ति 1 घंटा लगातार धूप में घूमे तो एनर्जी लेवल लो होने के साथ ही सिर में तेज दर्द होने लगता है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों की पहली होती है मसाला छाछ, जिसे अंग्रेजी में बटरमिल्क बोलते हैं। हालांकि इसमें बटर होता नहीं है। छाछ पानी से थोड़ी गाढ़ी होती है और इसे दही में काला नमक, भुने हुए जीरा का चूर्ण, हींग, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर बनाया जा है। दही के साथ बाकी सभी चीजें भी डाइजेशन को बूस्ट करने के साथ ही तुरंत एनर्जी भी देते हैं। छाछ (Chhachh Benefits in Hindi) का सेवन दोपहर में करना ज्यादा फायदेमंद होता है, यह भोजन को पचाने में मदद करती है। जो लोग अक्सर छाछ पीते हैं उनका यह कहना है कि आखिर 1 ग्लास छाछ में कितनी कैलोरी (How Many Calories In 1 Glass Buttermilk In Hindi) होती है? क्या छाछ वजन बढ़ने का कारण बन सकती है? तो आइए जानते हैं एक ग्लास छाछ की पूरी न्यूट्रिशन वैल्यू-
1 ग्लास छाछ में लगभग 176 कैलोरी होती है। जिसमें से 40 कार्बोहाइड्रेट, 36 प्रोटीन और बाकी का 100 फैट होता है। एक एडल्ट पुरुष को दिनभर में 2,500 कैलोरी और एक एडल्ट महिला को दिनभर में 2000 कैलोरी की जरूरत होती है। 1 ग्लास छाछ ही दिनभर की कैलोरी का 9% देती है। अगर आप ओवरवेट हैं तो आप 1 दिन में 1 ग्लास छाछ का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आप अंडरवेट हैं या आपका वजन नॉर्मल है तो आप 1 दिन में 2-3 ग्लास छाछ पी सकते हैं। छाछ का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
इसमें से आप कोई भी एक काम कर सकते हैं-
जी हां, डायबिटीज के मरीज भी छाछ पी सकते हैं। बल्कि यह डायबिटिक के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन इसके लिए आपको घर की जमी दही का इस्तेमाल करने के बजाय लो फैट कर्ड (Low Fat Curd) का इस्तेमाल करना चाहिए। आप घर में लो फैट दूध लाकर भी इसकी दही जमा सकते हैं। घर की जमी दही और लो फैट कर्ड में सिर्फ ये फर्क होता है कि इसमें फैट की मात्रा कम होती है। लो फैट कर्ड डायबिटीज के साथ-साथ, छाछ वजन घटाने इम्युनिटी बूस्ट करने और हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छी होती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.