Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
आंवला का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में इसकी गिनती सुपरफूड्स में की जाती है। क्योंकि इसे खाने से सेहत को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, जैसे पेट को ठंडक पहुंचाना, आंखों की रोशनी बढ़ाना, बालों को काला करना, बालों का झड़ना रोकना आदि। इसके कई फायदों को देखते हुए लोग इसे कई तरह से खाना पसंद करते हैं, जैसे आंवले का मुरब्बा, आंवले की चटनी, कैंडी आदि के रूप में। जबकि कुछ लोग इसे कच्चा खाना भी पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको आंवला खाना एक ऐसा बेहतरीन तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे अपने शायद ही कभी सुना होगा। जी हां आज हम आपको आंवले की चाय (Drink for weight loss) पीने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सेहत के लिए हर तरह से फायदेमंद हो सकती है। यह एक ऐसी ग्रीन टी है, जो आपका वजन नियंत्रण (Weight loss) करने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं, आंवले की चाय बनाने की विधि के बारे में।
अक्सर वेट कम करने के लिए लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं, क्योंकि वेट लॉस के लिए यह फायदेमंद मानी जाती है। वैसे तो बाजार में हर तरह कि ग्रीन टी मौजूद रहती हैं, लेकिन उनमें केमिकल्स की कितनी मात्रा होती है इस बात की जानकारी हम में से किसी को भी नहीं रहती है। केमिकल युक्त ग्रीन टी का लगातार सेवन आपकी सेहत को फायदों की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में अच्छा है कि आप अपने घर पर ही ग्रीन टी तैयार करें। इसके लिए आप आंवले से बनी ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। यह आपको वेट कम करने में मदद कर सकता है साथ पेट से जुड़ी हर तरह की समस्या से भी राहत पहुंचा सकता है।
सबसे पहले एक बाउल या बर्तन लें। उस बर्तन में सूखा हुआ आवंला, आप चाहें तो आवंले का पाउडर भी ले सकते हैं, थोड़ा पानी, 7- 8 कालीमिर्च और दालचीनी पाउडर डाल लेना है। अब इसे गैस पर रख दें। कुछ देर के लिए इस मिश्रण को उबलने के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद जब मिश्रण अच्छे से उबल जाए तो गैस बंद कर दें। एक कप में इसे छान लें। अगर आप थोड़ा मीठा पीना पसंद करती हैं, तो आप थोड़ा गुड़ या शहद भी मिला सकते हैं। इस तरह से आंवला ग्रीन टी तैयार हो चुकी है।
अगर आप इस ग्रीन टी का सेवन दिन में 2-3 बार करते हैं, तो आप तेजी से बॉडी में बढ़ते फैट को कम कर सकते हैं। यह वजन नियंत्रण के लिए सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आप इसे सुबह खली पेट भी पी सकते हैं। खाली पेट पीने से इसका असर जल्दी दिखाई दे सकता है।
यह ग्रीन टी न सिर्फ आपको वजन कम करने में मदद कर सकती है बल्कि इसके नियमित सेवन से आप बालों की हर समस्या जैसे बालों का टूटना, झड़ना, सफेद होना आदि से भी राहत पा सकते हैं। यह बालों के लिए सुपरफूड माना जाता है।