Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
यदि आप बढ़ते वजन से परेशान है और वजन कम करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। तो आपको अस्पताल के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको वजन कम करने के लिए एक सरल उपाय बताएंगे, जिससे आप वजन कम करने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य में भी सुधार कर सकते हैं। चिया बीज और सेब का सिरका (एप्पल साइडर विनेगर) को मिलाकर बनाए गए पेय आपका मोटापा करने में काफी मददगार साबित हो सकता है।
चिया सीड्स में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और विभिन्न विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो नियमित मल त्याग में सहायता करने के साथ ही पाचन तंत्र को दुरुस्त करने का काम करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती, वजन कंट्रोल रहता है। चिया सीड्स में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल और सूजन को कम करके हृदय स्वास्थ्य में मददगार होता है। चिया बीज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण कोशिकाओं नुकसान से बचाते हैं। चिया सीड्स को दही के साथ, या खाने को गाढ़ा करने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
चिया सीड्स में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मददगार है।
एप्पल साइडर विनेगर सेब को किण्वित करके बनाया जाता है, जो वजन घटाने सहित विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। ACV के नियमित सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल और पाचन तंत्र में सुधार होता है।
चिया सीड में प्रचुर मात्रा में मौजूद फाइबर अधिक खाने से बचाता है। एसीवी में मौजूद एसिटिक एसिड भूख की लालसा और कम कर सकता है। जिससे आप का वजन नियंत्रित रहता है। दोनों ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं। हालांकि यह प्रभाव मामूली हो सकते हैं और अलग-अलग व्यक्तियों में इसके प्रभाव भिन्न हो सकते हैं। चिया सीड्स और ACV में भरपूर मात्रा में आवश्यक पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही, वजन घटाने के लिए भी महत्वपूर्ण है।
चिया सीड को एक गिलास पानी या बिना मीठा बादाम के दूध में मिला लें। इसे कुछ मिनट तक ऐसे ही रहने दें जब तक कि बीज एक जेल जैसी न बन जाए। पीने से पहले इसमें एक चम्मच एसीवी मिलाएं और अच्छी तरह मिला लें।
चिया सीड और एसीवी सामान्य तौर पर अधिकांश लोगों के लिए सुरक्षित हैं, लेकिन इसके सेवन से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। दोनों कैलोरी से भरपूर हैं। इसलिए इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ सकता है।
एसीवी और शहद की चाय बनाने के लिए एक कप गर्म पानी में 1-2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और 1-2 चम्मच शहद मिलाएं। अच्छी तरह से मिलाएं। सुबह या भोजन से पहले पियें। लेकिन डायबिटीज पेशेंट शहद की मात्रा पर विशेष ध्यान दें।