दूध का सेवन कैसे आपके मोटापे को कम करता है ?

जो लोग शाकाहारी होते हैं उनमें विटामिन की कमी होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है इसलिए उनको अपनी डाइट में दूध को जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आप नॉनवेज खाने के बाद सही पाचन नहीं कर पाते हैं तो आपको दूध का सेवन सबसे अच्छा हो सकता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 21, 2019 12:29 PM IST

दूध हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है यह बात सभी जानते हैं लेकिन दूध के सेवन से वजन कैसे कम किया जा सकता है इसके बारे में कभी भी आपने नहीं सोचा होगा। दूध का इस्तेमाल कैसे करें की आपका वजन कम हो जाए इसके लिए हम यहां कुछ खास बाते बता रहें हैं।

सुबह की डाइट रखती है आपको फिट लेकिन प्रोटीन के लिए क्या खाएं ?

दूध को डाइट एक्सपर्ट पूर्ण आहार (complete Food) मानते हैं। पूर्ण आहार से मतलब यह होता है कि इसमें शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व होते हैं। दूध में सभी पोषक तत्व होते हैं लेकिन आयरन नहीं पाया जाता है। दूध में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नेशियम की पर्याप्त मात्रा होती है।

3 तरीके जो आपको 2 महीने में पेट की चर्बी से छुटकारा दिला सकते हैं।

डेली डाइट में अगर आप दूध को शामिल करते हैं तो आपको बेहतर नींद आती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। दूध का सेवन करके आप रोजाना की डाइट को संयमित करते हैं और आपका वजन अगर अधिक है तो उसे कम कर सकते हैं। वजन अगर सामान्य है तो आप फिट और यंग बने रहते हैं।

प्रोटीन शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व होता है। अगर आप फिटनेस को लेकर सतर्क हैं तो आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है सिर्फ एक गिलास दूध का रोजाना सेवन करना है। दूध में मिलने वाला प्रोटीन शरीर के हार्मोंस को नियमत करके आपको हरदम ऊर्जावान बनाए रखता है। दूध के सेवन से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है और आप मोटापे से बचे रहते हैं।

बॉडी को डिटॉक्स करके मोटापा कम करती हैं ये 2 ग्रीन स्मूदी।

शरीर में हड्टियों की मजबूती के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। कैल्शियम की कमी होने पर शरीर का वजन भी बढ़ने लगता है। दूध में पाया जाने वाला विटामिन डी शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियमित करता है और मोटापा दूर रखता है।

दूध एक बेहतर फूड इसलिए भी होता है क्योंकि यह आसानी से पच भी जाता है। दूध में पर्याप्त मात्रा में पानी भी पाया जाता है जो शरीर को हमेशा हाइड्रेट रखने का काम करता है। शरीर जितना हाइड्रेट रहता है उतना ही फिट रहता है।

ब्राउन या सफेद अंडा, कौन सा होता है ज्यादा हेल्दी ?

भारत में दूध कई तरह का उपलब्ध है। उपलब्धता और स्वाद के अनुसार आप कोई भी दूध अपने लिए चुन सकते हैं। गाय का दूध सबसे अच्छा माना जाता है लेकिन बकी और भैंस का दूध अगर आपको अच्छा लगता है तो उसका भी सेवन कर सकते हैं। दूध का सेवन करते वक्त आपको ध्यान देना है कि ज्यादा मलाई वाला दूध न लें।

जो लोग शाकाहारी होते हैं उनमें विटामिन की कमी होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है इसलिए उनको अपनी डाइट में दूध को जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आप नॉनवेज खाने के बाद सही पाचन नहीं कर पाते हैं तो आपको दूध का सेवन सबसे अच्छा हो सकता है।

मात्र 2 एक्सरसाइज हार्ट अटैक के खतरे को 80 प्रतिशत कम देती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source