बाहर की चीजों में छिपा शुगर बच्चों के दिमाग पर क्या असर डाल रहा है? पेरेंट्स दें ध्यान

Hidden Sugar Effects: पैकेज्ड फूड एंड ड्रिंक्स में छिपा हुआ शुगर भी आपके बच्चे की हेल्थ को लगातार नुकसान पहुंचा रहा है। इस लेख में हम हिडन शुगर के नुकसान और इसकी पहचान कैसे करें आदि के बारे में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : April 16, 2026 5:04 PM IST

Hidden Sugar Effects on Children: छोटे बच्चे अक्सर बाहर की चीजें खाने की जिद करते रहते हैं और कई बार पेरेंट्स उनकी जिद के आगे मजबूर हो जाते हैं। जबकि पेरेंट्स को यह पता भी होता है, कि बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बाहर की चीजें अच्छी नहीं हैं। हालांकि, यह जानकारी भी अधूरी है, पेरेंट्स को यह जरूर पता है कि बच्चे को बाहर की चीजें खिलाने से वह बीमार पड़ सकता है लेकिन बात सिर्फ बीमारी तक नहीं है। बच्चों का शरीर तेजी से ग्रोथ कर रहा होता है और इसलिए उनके शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व चाहिए होते हैं, जो घर के नेचुरल और हेल्दी खाने से ही मिलते हैं। जबकि बाहर के टेस्टी व जंक फूड्स में उन्हें ये जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते और मिलता है तो सिर्फ “हिडन शुगर” जो न सिर्फ उनकी पाचन क्रिया और ग्रोथ को नुकसान पहुंचा रहा है बल्कि उनके दिमाग पर भी असर डाल रहा है। यह आर्टिकल खासतौर पर उन पेरेंट्स के लिए ही है, जिनके बच्चे बाहर की चीजें खाते हैं। ताकि उन्हें यह पता हो सके कि बाहर की चीजों में छिपा शुगर बच्चों को दिमाग को कैसे नुकसान पहुंचा रहा है और इससे बच्चों को कौन सी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

किन चीजों में पाया जाता है हिडन शुगर

सबसे पहले आपको यह जानना चाहिए कि बच्चों के शरीर में आखिर शुगर बाहर की खाने-पीने की चीजों में छिपकर जा कैसे रहा है। अगर आपने घर पर बच्चे को रिफान्ड शुगर की चीजें देना बंद क दिया है, तो बाहर की कुछ चीजों पर भी आपको खास ध्यान देना चाहिए जैसे –

  • पैकिंग वाले फ्रूट जूस - जिनमें न सिर्फ फलों का जूस होता है बल्कि साथ ही साथ शुगर, प्रिजर्वेटिव और फ्लेवर एनहांसर भी होते हैं।
  • सॉस व पैकेज्म चटनी - बाहर मिलने वाली कोई सॉस स्वाद में खट्टी जरूर होती है लेकिन उसमें शुगर भी काफी मात्रा में हो सकता है
  • पैकिंग वाले शहद - मार्केट में कुछ फेक हनी मिल सकते हैं, जिनमें चीनी मिलाई जाती है। शहद खरीदने से पहले गुणवत्ता की जांच जरूर करें
  • पैकेज्ज हेल्दी सन्नैक्स - कुछ प्रकार के ओट्स, कॉर्न फ्लेक्स और प्रोटीन बार आदि में भी हिडन शुगर हो सकता है, ये चीजें जांच करके ही खरीदनी चाहिए।

शुगर का बच्चों के दिमाग पर असर

अगर आप भी सिर्फ यही समझ रहे हैं, कि बाहर की चीजों से बच्चों के शरीर में जो शुगर जा रहा है यानी जो हिडन शुगर है वह सिर्फ बच्चों में भी वजन बढ़ने का कारण बन रहा है तो आपको बता दें कि यह बच्चों के दिमाग पर भी असर डाल रहा है। NCBI की एक रिपोर्ट के अनुसार बच्चों के शरीर में जा रहा हिडन शुगर उनके मेमोरी फंक्शन यानी याददाश्त पर लंबे समय तक प्रभाव डाल सकता है। सरल शब्दों में कहें तो अगर बच्चों को अगर बच्चे जाने-अनजाने में अपने भोजन में ज्यादा शुगर ले रहे हैं, तो उसका असर उनकी मानसिक और शारीरिक ग्रोथ पर पड़ सकता है।

बच्चों में कौन सी बीमारियां होने का खतरा

अगर बच्चे के शरीर में शुगर जा रहा है, तो उससे बच्चे को कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ सकता है, जिनमें से कुछ क्रोनिक बीमारियां भी हो सकती हैं। क्रोनिक बीमारियां वे होती हैं, जो लंबे समय तक रहती हैं। नेशनरल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ NIH के द्वारा पब्लिश की गई एक स्टडी में यह पाया गया कि कम उम्र में ही शुगर इनटेक बढ़ने से बच्चों में मोटापा और आगे जाकर टाइप 2 डायबिटीज और हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर जैसी क्रोनिक बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

किन बातों का ध्यान रखें पेरेंट्स

पेरेंट्स को अपने बच्चों की डाइट का खासतौर पर ध्यान रखना है और यह बात समझनी है कि शुगर बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक है। अगर आप घर पर बच्चों को शुगर वाली चीजें नहीं खिलाते हैं, लेकिन बच्चा बाहर की चीजें खा रहा है तो भी उसके शरीर में हिडन शुगर जा रहा है। इसलिए अपने बच्चे की डाइट में घर का नेचुरल खाना ही शामिल करें, जिसमें शुगर व अनहेल्दी फैट की बजाय विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और फाइबर जैसी जरूरी पोषक तत्व हों ताकि बच्चों में पोषक तत्वों की कमी न हो।

साथ ही बच्चे के लिए बाहर से कोई भी खाने-पीने की चीज लेने से पहले उसमें शुगर कंटेंट की जांच करें और अच्छी क्वालिटी वाले ब्रांड की चीजें ही लें। बाहर मिलने वाली चीजों में अक्सर शुगर निम्न नामों से पाया जाता है जैसे -

  • फ्रुक्टोज (Fructose)
  • ग्लूकोज (Glucose)
  • सुक्रोज (Sucrose)
  • सिरप (Corn Syrup, rice syrup)
  • कोकोनट शुगर (Coconut Sugar)
  • हनी (Honey)

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

बच्चों के मानसिक विकास के लिए सबसे ज्यादा जरूरी क्या है

अच्छा खान-पान होने के साथ-साथ अच्छा माहौल भी बच्चे के मानसिक विकास के लिए जरूरी है

बच्चों की सही परवरिश क्यों जरूरी है

बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए उनकी सही परवरिश करना जरूरी है

बच्चों को कैसा खाना खिलाना चाहिए

बच्चे की उम्र के अनुसार हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह लेकर ही खाना खिलाना चाहिए, जिससे उसे बेहद पोषण मिल सके

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.