
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : March 18, 2025 12:55 PM IST
What Did Sunita Williams Eat In Space?: नासा की भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहकर्मी बुच विल्मोर पिछले 9 महीनों से भी अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर फंसे रहने के बाद आज यानी 18 मार्च को धरती पर वापस लौटने वाले हैं। गौरतलब है कि ये दोनों अंतरिक्ष यात्री जून 2024 में केवल आठ दिनों के मिशन पर गए थे। लेकिन विमान में तकनीकी परेशानी आ जाने के कारण वहीं फंसे रह गए। लेकिन खुशी की बात यह है कि आज दोनों को स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन यान पर धरती पर वापस लाया जाएगा। स्पेस में इतने लंबे समय तक रहना बहुत कठिन है। ऐसे में, हम में कई लोगों के मन में यह सवाल जरूर होगा कि आखिर नौ महीने तक बिना ताजा खाए सुनीता विलियम्स जिंदा कैसे रहीं? तो आइए, जानते हैं स्पेसशिप में कैसी डाइट लेते हैं एस्ट्रोनॉट्स -
स्पेसशिप में सुनीता विलियम्स बैलेंस और हेल्दी डाइट लेती थीं। वे प्रोटीन से भरपूर पौष्टिक चीजों का सेवन करती थीं। वे अपनी डाइट में फल, सब्जियां, रोस्टेड चिकन और टूना फिश जैसी चीजें शामिल करती थीं।

स्पेसशिप में एस्ट्रोनॉट्स को जिंदा रहने के लिए ज्यादा कैलोरी इनटेक की जरूरत होती है। ऐसे में, सुनीता विलियम्स अपना वजन बढ़ाने के लिए एक दिन में 5000 कैलोरी लेती थीं। नासा से मिली जानकारी के मुताबिक, एक एस्ट्रोनॉट को एक दिन में 1.7 किलोग्राम खाना भेजा जाता था। इसमें सुबह का नाश्ता, लंच, डिनर और कुछ स्नैक्स शामिल होते हैं। उनकी डाइट में फ्रोजन फूड्स, ड्राई फ्रूट्स और मिल्क पाउडर शामिल होते थे, जो हर 3 महीने में धरती से उनके पास भेजे जाते थे। आपको बता दें कि स्पेसशिप पर जो भी खाना भेजा जाता है, उसे जीरो ग्रेविटी पर पकाया जाता है और फिर स्पेसक्राफ्ट मिशन के जरिए अंतरिक्ष में भेजा जाता है।

आपको बता दें कि स्पेसशिप में खाना स्टोर करने के लिए स्पेस स्टेशन बनाया जाता है, जहां एक्स्ट्रा फूड को स्टोर किया जाता है। इसमें खाना लंबे समय तक ताजा बना रहता है। Humans In Space Jaxa वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, स्पेस स्टेशन में फल, सब्जियां, अंडे, मीट, अनाज, ब्रेड और स्नैक्स उपलब्ध होते हैं। यहां से अंतरिक्ष यात्री अपने खाने के लिए सामान ले सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।