हार्वर्ड प्रोफेसर के अनुसार नारियल तेल सेहत के लिए है 'जहर'

प्रोफेसर ने यह भी दावा किया कि नारियल तेल दुनिया में सबसे खराब खाने की चीज है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 24, 2018 12:17 PM IST

भारत में नारियल तेल का खाने से लेकर शरीर की सुंदरता और बालों की मजबूती के लिये उपयोग किया जाता है। लेकिन हार्वर्ड के एक प्रोफेसर ने दावा किया है कि खाने में नारियल तेल का इस्तेमाल करना जहर खाने के बराबर है। प्रोफेसर ने यह भी दावा किया कि नारियल तेल दुनिया में सबसे खराब खाने की चीज है।

अभी तक की मान्यता रही है की नारियल तेल में सैच्युरेटेड फैट होता है जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल वजन कम करने वाले लोगों द्वारा अपने खान-पान में किया जाता है। इन सभी बातों पर हार्वर्ड प्रोफेसर की राय एकदम अलग है।

कैरिन माइकल्स हावर्ड टी एच चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की एपिडेमोलॉजिस्ट हैं। कैरिन माइकल्स की मानें तो नारियल तेल पूरी तरह से जहर है और इसको डायट में किसी भी तरह से शामिल नहीं करना चाहिए। कैरिन ने नारियल तेल को दुनिया की सबसे खराब खाने की चीज बताया है। माइकल्स कैरिन ने यह बात अपने एक लेक्चर में कही है। कैरिन के इस लेक्चर विडियो को यूट्यूब पर 10 लाख से भी अधिक देखा जा चुका है।

Harvard-Professor-say-Coconut-Oil-Is -Pure-Poison1

कैरिन अपनी बात को प्रमाणित करे के लिए तर्क देती हैं कि नारियल तेल में पाया जाने वाला सैच्युरेटेड फैड की मात्रा बहुत अधिक होती है जो शरीर में एलडीए का लेवल बढ़ाने का काम करता है। LDL शरीर में पाया जाने वाला कोलेस्ट्रॉल है जो अधिक होने पर हार्ट की बीमारियों की संभावना को बढ़ा देता है। इसे बैड कोलेस्ट्रॉल के नाम से भी जाना जाता है।

नारियल तेल में 80 प्रतिशत से अधिक सैच्युरेटेड फैट होता है। नारियल तेल को खाने में शामिल करने के खिलाफ चेतावनी जारी करते हुए ब्रिटिश न्यूट्रिशन फाउंडेशन ने कहा, 'नारियल तेल को खाने में इस्तेमाल करना सेहत के लिए फायदेमंद है इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।'

ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन की सीनियर डायटिशन विक्टोरिया टेलर कहती हैं, नारियल के तेल में 86 प्रतिशत सैच्युरेटेड फैट हो ता है जो मक्खन में मौजूद सैच्युरेटेड फैट से एक तिहाई ज्यादा है। इस बारे में भी कुछ विचार व्यक्त किए गए हैं कि नारियल तेल में मौजूद सैच्युटरेटेड फैट दूसरी चीजों में मौजूद सैच्युरेटेड फैट की तुलना में हमारे शरीर के लिए अच्छा है, लेकिन इस बात को साबित करने के लिए अब तक कोई ठोस रिसर्च नहीं की गई है।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source