• हिंदी

हार्ट को नुकसान पहुंचा रहा है आपका फ्रोजन डेजर्ट, गर्मियों में आइसक्रीम का लुत्फ उठाने से पहले जान लें ये खबर 

हार्ट को नुकसान पहुंचा रहा है आपका फ्रोजन डेजर्ट, गर्मियों में आइसक्रीम का लुत्फ उठाने से पहले जान लें ये खबर 

Frozen Dessert Affect Your Heart : गर्मियों में फ्रोजन डेजर्ट का सेवन करने से पहले एक बार जरूर विचार करें। क्योंकि इस तरह के डेजर्ट से सेहत को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Written by Kishori Mishra |Updated : May 10, 2023 10:18 AM IST

Frozen Dessert Affect Your Heart : गर्मियों में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम आपके मन को सुकून देती हैं। इसका स्वाद और ठंडक लगभग हर तकलीफ को दूर करता है। हम में से अधिकतर लोग गर्मियों में तरह-तरह के फ्लेवर्स वाले आइसक्रीम और कुल्फी खाते होंगे। इसका स्वाद और ठंडक आपके मन को राहत देता है, इसलिए कई लोग गर्मियों में खाने के बाद ठंडी-ठंडी आइस्क्रीम का सेवन डेजर्ट के रूप में करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह डेजर्ट आपके हार्ट को नुकसान पहुंचा रहा है? जी हां, अगर आप रोजाना खाने के बाद फ्रोजन डेजर्ट खाते हैं तो इससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से बातचीत की है। आइए जानते हैं क्या कहती हैं डायटीशियन?

हार्ट को कैसे प्रभावित करता है आइसक्रीम? - Does ice cream Cause Heart Disease

डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि अगर आप खाने के बाद फ्रोजन डेजर्ट का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, मार्केट में मिलने वाली तरह-तरह के फ्लेवर आइसक्रीम और जमे हुए डेजर्ट में कई तरह के पाम ऑयल होते हैं। साथ ही इसमें सैचुरेटेड फैट की भी अधिकता होती है। इ तरह का फैट आपके हार्ट के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसके अलावा फ्रोजन डेजर्ट का सेवन करने से ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है, जिससे ब्लड वेसेल्स ब्लॉक हो सकते हैं। इससे हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है।

डायटीशियन का कहना है कि मार्केट के फ्रोजन डेजर्ट को तैयार करने के लिए काफी ज्यादा वेजिटेबल ऑयल और वेजिटेबल प्रोटीन का प्रयोग होता है। साथ ही इसमें दूध के बजाय मिल्क पाउडर का प्रयोग होता है, जो सेहत के लिए सही नहीं होता है। इस तरह के मिक्ल पाउडर में ऑक्सीडाइज्ड कोलेस्ट्रॉल होने की संभावना होती है, जो आपकी नसों को डैमेज कर सकते हैं। साथ ही यह हार्ट के लिए भी अच्छा नहीं होता है। इसलिए गर्मियों में जमकर फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले एक बार विचार जरूर करें। हालांकि, आप घर पर तैयार डेजर्ट का सेवन कुछ हद तक कर सकते हैं। इससे नुकसान पहुंचने की संभावना कम होती है, क्योंकि इसमें आप अपने अनुसार चीजों को एड करते हैं।

Also Read

More News

मिल्क पाउडर की सच्चाई?

मार्केट में तैयार होने वाले डेजर्ट को मिल्क पाउडर से तैयार किया जाता है। यह मिल्क पाउडर असल में अलसी दूध से तैयार नहीं किए जाते हैं। इसमें कई तरह के केमिकल्स होने की संभावना होती है। इस पाउडर में ऑक्सीकृत कोलेस्ट्रॉल होने की संभावना होती है, जो ब्लड वेसेल्स को बुरी तरह से डैमेज कर देती है। इसलिए अगर आप भी डेजर्ट तैयार करने के लिए मिल्क पाउडर का प्रयोग कर रहे हैं, तो सतर्क हो जाएं।

गर्मियों में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम भले ही आपको काफी ज्यादा स्वादिष्ट लगे, लेकिन इसका सेवन करने से पहले एक बार विचार जरूर करें। क्योंकि इससे  आपको नुकसान होने की संभावना अधिक है। हालांकि, कुछ हद तक आप घर में तैयार डेजर्ट का सेवन कर सकते हैं।