एक गिलास दूध आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दूध कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन डी का बेहतरीन स्रोत होता है। इसीलिए दूध पीने के साथ-साथ इसके फायदे प्राप्त करने के लिए लोग अपने भोजन में दूध से बनी दही, पनीर, चीज़ और छेना जैसी चीज़ों के रुप में भी इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग गर्म दूध पीना पसंद करते हैं तो कुछ लोगों को ठंडा दूध पीना पसंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलग-अलग समस्याओं और ज़रूरतों के लिए दूध को अलग-अलग तरीके से पिया जाता है। आइये जानते हैं इस बारे में-
गर्म दूध कब पीना चाहिए ?
नींद न आने की परेशानी- अगर आपको नींद न आने की बीमारी है तो आप बिस्तर पर जाने से पहले एक गिलास गर्म दूध पी सकते हैं। दूध में ट्रिप्टोफैन नाम का एमिनो एसिड होता है जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन नाम का केमिकल पैदा करते हैं जिससे आपको आराम मिलता है और अच्छी नींद आती है।
सर्दी-ज़ुकाम- गर्म दूध में हल्दी, शहद या काली मिर्च मिलाकर दूध पीने का नुस्खा हमारे भारतीय घरों में बहुत समय इस्तेमाल किया जाता है और यह बिल्कुल सही और फायदेमंद है।
एसिडिटी- पेट में होने वाली जलन से राहत पाने के लिए ठंडा दूध एक बेहतर चीज़ है। खाने के बाद आधा गिलास ठंडा दूध पीने से एसिड कम बनता है और एसिडिटी से राहत मिलती है।
डिहाइड्रेशन-ठंडा दूध पीने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। सुबह के समय ठंडा दूध पीने का सबसे बेहतर समय होता है। अगर आप फ्लू और कोल्ड से पीड़ित हैं, तो ठंडा दूध पीने से बचें।
लैक्टोज़ इंटॉलरेंस- गर्म दूध का सबसे बड़ा लाभ ये है कि ये आसानी से पच जाता है। अगर आपको लैक्टोज नहीं पचता तो आप ठंडा दूध पीने से बचें क्योंकि इसे पचाना आपके लिए मुश्किल होगा। आप ठंडे दूध का आनंद उसमें अनाज के पदार्थ मिलाकर ही ले सकते हैं। गर्म दूध में लैक्टोज कम हो जाता हैं और इससे दस्त और बदहजमी जैसी समस्या नहीं होती।
Add The Health Site as a Preferred Source
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.